लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। सीएचसी होलागढ़ में रविवार को प्रिकॉशन डोज के मेगा कैम्प का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष टीएन सिंह ने फीता काटकर किया।बताया गया कि कोविड-19 के प्रिकॉशन डोज का लक्ष्य एक दिन का तीन हजार का रहा। जिसमे सीएचसी में 137 व 15 अन्य हेल्थ एन्ड वेलनेश सेंटरों पर कुल 2905 सहित कुल 3042 को टीका लगाया गया।इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर ऋतुराज, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष मिश्र, बीसीपीएम विजय सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































