लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैलहन पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का फीता काटकर स्थानीय पत्रकार महमूद अहमद द्वारा उद्घाटन किया गया। डॉ0 विनोद पटेल एवं फार्मासिस्ट अच्छेलाल पटेल ने मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की। कुल 44 मरीजों ने पंजीकरण कराया। बीनू सुपरवाइजर द्वारा बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का चेकअप कर उन्हें प्रसव हेतु भर्ती किया गया। कार्यक्रम में नसीम, बीबी शुक्ला, गुंजन, किरण, सुनीता, नेहा, अरुणा, प्रभा, चंद्र कली, मीरा आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































