लोेकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। एकल अभियान रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत फूलपुर ब्लॉक की तीस आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी फूलपुर को रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान पुलिस द्वारा बहनों की रक्षा हेतु सदैव पुलिस के तत्पर रहने का बचन दिया। आचार्य बहनों ने समूह के साथ थाना परिसर में पहुंच कर फूलपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय को सुबह 10 बजे रक्षा सूत्र बांध कर तिलक लगाया और मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर रक्षा सूत्र बांधने वाली बहनों को आश्वस्त किया गया कि आपके मान सम्मान की रक्षा के लिए फूलपुर पुलिस सदैव तत्पर रहेगी। किसी भी समय संस्था की बहनें सीयूजी नंबर पर अपनी समस्या बता सकती हैं। सर्वप्रथम मैलहन गांव की रोली ने एसएचओ को रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अमरनाथ यादव, अनिल मौर्य, भोला गुप्ता, आलोक गुप्ता, अजय कुमार तिवारी एडवोकेट, एकल सचिव नंद लाल चौहान के अलावा योजना प्रमुख संजय कुमार, सिपाही लाल के अलावा अनीता, सरिता आदि मौजूद रही। थाने की ओर से सभी बहनों को एक एक लिफाफा के साथ मिष्ठान भेंट किया गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































