करारी, कौशांबी। नगर पंचायत करारी स्थित विद्युत कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को कैंप लगाया जाता है। इस मंगलवार को भी कैम्प में जेई ने सभी उपभोक्ताओं को बिलजी बिल मीटर आदि संबंधित समस्याओं के बारे में सुनावाई किया। और मीटर से जुड़ी समस्याएं से निदान एवं संशोधन के लिए भी बताया गया। करारी के नया पुरवा स्थित विद्युत कार्यालय में मंगलवार को बिजली कैंप लगाया गया। जिसमे अवर अभियंता चंद्रिका प्रसाद मौर्या ने आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी। और बताया कि प्रत्येक मंगलवार को बिजली कैंप का आयोजन किया जाता हैं । जिसमे क्षेत्र के लोगों की बिजली से जुड़ी समस्याओं के निदान के बारे में जानकारी दिया। साथ ही कहा की क्षेत्र उपभोक्ताओं को अगर मीटर खराब हो जाए या मीटर से ज्यादा बिजली बिल आए तो शिकायत करें उस समस्या का भी निदान किया जाएगा। और जो मीटर खराब है तो उसको संशोधन भी करवा लीजिए। साथ ही जेई ने सभी उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने और ब्याज देने से बचने के लिए जागरूक किया ।
Attachments area



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































