कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के दरबेशपुर गांव की महिला ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे आर्थिक तंगी की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। दरबेशपुर गांव की सुनीता देवी (38) पत्नी कमलेश कुमार गृहणी थी। परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। सुनीता के परिवार की माली हालत खराब है। पति प्राइवेट बस में कंडक्टर है। चार बेटी और तीन बेटे हैं। बेटे अभी छोटे हैं। तबीयत के साथ आर्थिक कारणों को लेकर भी सुनीता चिंतित रहती थी। पास-पड़ोस की महिलाओं से अक्सर वह बेटियों की शादी की चिंता जाहिर करती थी। इसी चिंता के कारण सोमवार सुबह सुनीता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें