V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा नेता की तीसरी ‘पीढ़ी’ नन्हीं सी ‘परी’ पहुंची सीएम के पास

अनिका सिंह की प्रतिभा के ‘कायल’ हुए सीएम
सुलतानपुर। जिले के एक वरिष्ठ भाजपा नेता की तीसरी पीढ़ी नन्हीं सी परी सीएम के पास पहुंच गई जो स्केटिंग की प्रतिभावान खिलाड़ी है, मुख्यमंत्री योगी नाथ से मुलाकात भी हुई, बेबाकी से अपनी बात रखी। सीएम ने नन्ही सी परी के प्रतिभा के विकास ने पंख लगे,परिवार समेत देश प्रदेश का नाम रोशन हो,आशीर्वाद दिया,साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब हो कि जिले के उतुरी निवासी चर्चित उद्यमी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र प्रताप सिंह “भोला” की सात वर्षीय पौत्री अनिका सिंह जो कक्षा दो की छात्रा है। लखनऊ के  लोरोटो कान्वेंट स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही है। नन्ही सी बिटिया स्केटिंग की प्रतिभावान खिलाड़ी है। अभी तीन-चार दिन पहले जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात करने के लिए गई हुई थी। नन्हीं सी परी की प्रतिभा के कायल मुख्यमंत्री भी हुए। नन्ही सी बेटी और सीएम के बीच बहुत ही मार्मिक ढंग से काफी देर तक संवाद भी हुआ, बिटिया रानी से सीएम ने दिनचर्या के बारे में पूछा।अनिका सिंह ने सुबह चार बजे उठने से लेकर देर रात सोने तक के कार्य करने के अनुभव को साझा किया। जो सामान्य बच्चे के लिए आसान भी नही। नन्हीं सी परी की बात सुनकर सीएम अचंभित भी हुए, साथ ही उज्जवल भविष्य की मुख्यमंत्री ने कामना की। छोटी सी परी और मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के मिलन की जब फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो भाजपा नेता नागेंद्र प्रताप सिंह “भोला” को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया जो अभी तक जारी है। अनिका सिंह ने सफलता का श्रेय अपने बब्बा, पिता मिनांशु सिंह और मम्मी पूजा को दिया,जो उन्हें तराशने का कार्य कर रही है।
 इस पूरे दृश्य पर एक देसी कहावत एकदम सटीक बैठती है जो बुजुर्ग लोग गांव में अभिभावकों को उत्साहित करने के लिए बयां करते हैं कि “मछली कूदे बीस हाथ, तव मछली का बच्चा तीस हाथ”। अर्थात कहने का मतलब की बाप से शोहरत समेत अन्य क्षेत्र में पुत्र को दस हाथ आगे रहना चाहिए। यहां पर  पुत्र तो पिता से आगे है ही, बल्कि भोला सिंह की तीसरी पीढ़ी जो बहुत ही छोटी सी उम्र से गुजर रही है, उसने अभी ही बता दिया की वह बहुत ही आगे जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अनिका सिंह की प्रतिभा के ‘कायल’ हुए सीएम
सुलतानपुर। जिले के एक वरिष्ठ भाजपा नेता की तीसरी पीढ़ी नन्हीं सी परी सीएम के पास पहुंच गई जो स्केटिंग की प्रतिभावान खिलाड़ी है, मुख्यमंत्री योगी नाथ से मुलाकात भी हुई, बेबाकी से अपनी बात रखी। सीएम ने नन्ही सी परी के प्रतिभा के विकास ने पंख लगे,परिवार समेत देश प्रदेश का नाम रोशन हो,आशीर्वाद दिया,साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब हो कि जिले के उतुरी निवासी चर्चित उद्यमी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र प्रताप सिंह “भोला” की सात वर्षीय पौत्री अनिका सिंह जो कक्षा दो की छात्रा है। लखनऊ के  लोरोटो कान्वेंट स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही है। नन्ही सी बिटिया स्केटिंग की प्रतिभावान खिलाड़ी है। अभी तीन-चार दिन पहले जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात करने के लिए गई हुई थी। नन्हीं सी परी की प्रतिभा के कायल मुख्यमंत्री भी हुए। नन्ही सी बेटी और सीएम के बीच बहुत ही मार्मिक ढंग से काफी देर तक संवाद भी हुआ, बिटिया रानी से सीएम ने दिनचर्या के बारे में पूछा।अनिका सिंह ने सुबह चार बजे उठने से लेकर देर रात सोने तक के कार्य करने के अनुभव को साझा किया। जो सामान्य बच्चे के लिए आसान भी नही। नन्हीं सी परी की बात सुनकर सीएम अचंभित भी हुए, साथ ही उज्जवल भविष्य की मुख्यमंत्री ने कामना की। छोटी सी परी और मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के मिलन की जब फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो भाजपा नेता नागेंद्र प्रताप सिंह “भोला” को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया जो अभी तक जारी है। अनिका सिंह ने सफलता का श्रेय अपने बब्बा, पिता मिनांशु सिंह और मम्मी पूजा को दिया,जो उन्हें तराशने का कार्य कर रही है।
 इस पूरे दृश्य पर एक देसी कहावत एकदम सटीक बैठती है जो बुजुर्ग लोग गांव में अभिभावकों को उत्साहित करने के लिए बयां करते हैं कि “मछली कूदे बीस हाथ, तव मछली का बच्चा तीस हाथ”। अर्थात कहने का मतलब की बाप से शोहरत समेत अन्य क्षेत्र में पुत्र को दस हाथ आगे रहना चाहिए। यहां पर  पुत्र तो पिता से आगे है ही, बल्कि भोला सिंह की तीसरी पीढ़ी जो बहुत ही छोटी सी उम्र से गुजर रही है, उसने अभी ही बता दिया की वह बहुत ही आगे जाएगी।

Leave a Comment