V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ बृहद रूप से समापन

सुल्तानपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज  कादीपुर मे आज स्काउट गाइड कैंप का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट विशिष्ट अतिथि  सुभाष चंद्र यादव, सहायक कमिश्नर स्काउट  के द्वारा बच्चों की रंगोली टेंट, खुले स्थान में भोजन मुख्य रूप से चोखा और बाटी का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर वर्मा, अतिथि को स्कार्फ वागेल व माला पहनाकर स्वागत किया । गाइड प्रतिभा ने सरस्वती वंदना साक्षी के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि  स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुरा प्रसाद जटायू ने बताया स्काउट गाइड प्रशिक्षण से हमारा सद्गुण विकास होता है प्रशिक्षण में जो भी कुछ बताया गया आप अपने जीवन में उतारें और उसका पालन करें। विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन व कौशल की सीख मिलती है। स्काउट गाइड प्रशिक्षक महेंद्र कुमार वर्मा ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट व कविता वर्मा ट्रेनिंग काउंसलर गाइड ने बताया  3 दिन के प्रशिक्षण में बच्चों को प्रार्थना ,झंडा गीत ,नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, बाया हाथ मिलाना, स्काउटिंग गाइडिंग  का संक्षिप्त इतिहास, सेल्यूटिंग, रिपोर्टिंग, गांठ बंधन, प्राथमिक सहायता, मार्च पास्ट ,साहसी क्रियाकलाप , बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट लगाना, का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक आरपी सिंह ,एसपी  सिंह, के पी सिंह, विनय कुमार मिश्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरेमऊ, सुमन, ममता ,सुनीता ,सोनी, पल्लवी ,मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में  सभाअध्यक्ष दिवाकर वर्मा प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सुल्तानपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज  कादीपुर मे आज स्काउट गाइड कैंप का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट विशिष्ट अतिथि  सुभाष चंद्र यादव, सहायक कमिश्नर स्काउट  के द्वारा बच्चों की रंगोली टेंट, खुले स्थान में भोजन मुख्य रूप से चोखा और बाटी का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर वर्मा, अतिथि को स्कार्फ वागेल व माला पहनाकर स्वागत किया । गाइड प्रतिभा ने सरस्वती वंदना साक्षी के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि  स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुरा प्रसाद जटायू ने बताया स्काउट गाइड प्रशिक्षण से हमारा सद्गुण विकास होता है प्रशिक्षण में जो भी कुछ बताया गया आप अपने जीवन में उतारें और उसका पालन करें। विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन व कौशल की सीख मिलती है। स्काउट गाइड प्रशिक्षक महेंद्र कुमार वर्मा ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट व कविता वर्मा ट्रेनिंग काउंसलर गाइड ने बताया  3 दिन के प्रशिक्षण में बच्चों को प्रार्थना ,झंडा गीत ,नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, बाया हाथ मिलाना, स्काउटिंग गाइडिंग  का संक्षिप्त इतिहास, सेल्यूटिंग, रिपोर्टिंग, गांठ बंधन, प्राथमिक सहायता, मार्च पास्ट ,साहसी क्रियाकलाप , बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट लगाना, का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक आरपी सिंह ,एसपी  सिंह, के पी सिंह, विनय कुमार मिश्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरेमऊ, सुमन, ममता ,सुनीता ,सोनी, पल्लवी ,मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में  सभाअध्यक्ष दिवाकर वर्मा प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment