V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी से बेहतर स्वास्थ्य सेवा का दावा फेल बिना अवकाश के भी सीएचसी अजगरा में लटकता मिला ताला

अजगरा, प्रतापगढ़। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का सरकारी दावा लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों के मनमानी के चलते फेल हो रहा है। जनपद प्रतापगढ़ के लक्ष्मणपुर ब्लॉक अंतर्गत एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजगरा रानीगंज में पिछले कई वर्षों से संचालित हो रहा है। कहने को तो यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन यहाँ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भी सुविधा नही है। मजे की बात तो यह है कि अस्पताल कब खोलना है कब बन्द करना है इसका निर्धारण यहाँ नियुक्त कर्मचारियों के मन पर है। सोमवार की सुबह लगभग 11रू30 बजे दैनिक लोकमित्र टीम स्वास्थ्य केंद्र पहुची तो अस्पताल में ताला लटकता मिला। दोपहर बाद यहाँ नियुक्त स्वास्थ्यकर्मी पंकज के अस्पताल आने की सूचना मिली। इसे कर्मचारियों की मनमानी कहा जाय या स्वास्थ विभाग की लापरवाही इसे तो विभाग के जिम्मेदार ही जानते होंगे। उक्त मामले में जब अधीक्षक डॉ रजनीश प्रियदर्शी से जानकारी ली गयी तो उनको भी नही पता था कि अजगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी कहाँ है फिलहाल उन्होंने जानकारी करके बताने को कहा। थोड़ी देर बाद जानकारी ली गयी तो 2 स्टाप में एक की ड्यूटी जे ई में लगाने की और एक को रास्ते में कोई समस्या हो गयी होगी जिससे देरी हो रही है होने का हवाला दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अजगरा, प्रतापगढ़। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का सरकारी दावा लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों के मनमानी के चलते फेल हो रहा है। जनपद प्रतापगढ़ के लक्ष्मणपुर ब्लॉक अंतर्गत एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजगरा रानीगंज में पिछले कई वर्षों से संचालित हो रहा है। कहने को तो यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन यहाँ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भी सुविधा नही है। मजे की बात तो यह है कि अस्पताल कब खोलना है कब बन्द करना है इसका निर्धारण यहाँ नियुक्त कर्मचारियों के मन पर है। सोमवार की सुबह लगभग 11रू30 बजे दैनिक लोकमित्र टीम स्वास्थ्य केंद्र पहुची तो अस्पताल में ताला लटकता मिला। दोपहर बाद यहाँ नियुक्त स्वास्थ्यकर्मी पंकज के अस्पताल आने की सूचना मिली। इसे कर्मचारियों की मनमानी कहा जाय या स्वास्थ विभाग की लापरवाही इसे तो विभाग के जिम्मेदार ही जानते होंगे। उक्त मामले में जब अधीक्षक डॉ रजनीश प्रियदर्शी से जानकारी ली गयी तो उनको भी नही पता था कि अजगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी कहाँ है फिलहाल उन्होंने जानकारी करके बताने को कहा। थोड़ी देर बाद जानकारी ली गयी तो 2 स्टाप में एक की ड्यूटी जे ई में लगाने की और एक को रास्ते में कोई समस्या हो गयी होगी जिससे देरी हो रही है होने का हवाला दिया।

Leave a Comment