V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दो गुमटियों का ताला तोड़कर नगदी समेत सामान उठा ले गए चोर

पट्टी,प्रतापगढ़। दो गुमटियों का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों का माल उठा ले गए चोर, पुलिस कर रही जांच पड़ताल। कस्बे के मेला ग्राउंड गेट के पास  में चोरी की वारदात हुई है जिसमें दो गुमटियों का ताला तोड़कर लगभग 10 हजार का सामान तथा 800 रुपए गल्ले में रखी नगदी चोर उठा ले गए। सोमवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें टुटा हुआ ताला देखकर चोरी की जानकारी हुई। पान विक्रेता उमा नाथ चैरसिया निवासी रामपुर बेला तथा अशोक सिंह निवासी बीबीपुर ने बताया कि चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर सामान समेत नगदी उठा ले गएद्य उमानाथ के अनुसार लगभग 8 हजार रुपए का सामान तथा 800 रुपए नगदी बीती रात चोर गुमटी का ताला तोड़कर उठा ले गए ले गए। जबकि पड़ोसी अशोक सिंह के अनुसार उनकी दुकान का ताला टूटा था जिसमें लगभग दो हजार के सामान चोर चुरा ले गए है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पट्टी,प्रतापगढ़। दो गुमटियों का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों का माल उठा ले गए चोर, पुलिस कर रही जांच पड़ताल। कस्बे के मेला ग्राउंड गेट के पास  में चोरी की वारदात हुई है जिसमें दो गुमटियों का ताला तोड़कर लगभग 10 हजार का सामान तथा 800 रुपए गल्ले में रखी नगदी चोर उठा ले गए। सोमवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें टुटा हुआ ताला देखकर चोरी की जानकारी हुई। पान विक्रेता उमा नाथ चैरसिया निवासी रामपुर बेला तथा अशोक सिंह निवासी बीबीपुर ने बताया कि चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर सामान समेत नगदी उठा ले गएद्य उमानाथ के अनुसार लगभग 8 हजार रुपए का सामान तथा 800 रुपए नगदी बीती रात चोर गुमटी का ताला तोड़कर उठा ले गए ले गए। जबकि पड़ोसी अशोक सिंह के अनुसार उनकी दुकान का ताला टूटा था जिसमें लगभग दो हजार के सामान चोर चुरा ले गए है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment