V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पूजा ने सिल्वर हाशमी ने ब्राॅन्ज मेडल हासिल किया

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की खिलाड़ी पूजा यादव ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल वही हाशमी ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित अखिल भारतीय क्वानकीड़ो प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इस सफलता पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह एवं क्रीड़ा सचिव डॉ. आशीष प्रताप सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर वित्त अधिकारी पूर्णेदु शुक्ला, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, प्रो. आर.के तिवारी, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, डॉ0 संग्राम सिंह, डॉ0 राना रोहित सिंह, डॉ0 अनुराग पान्डेय, डॉ0 कपिल राणा सहित सभी खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की खिलाड़ी पूजा यादव ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल वही हाशमी ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित अखिल भारतीय क्वानकीड़ो प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इस सफलता पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह एवं क्रीड़ा सचिव डॉ. आशीष प्रताप सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर वित्त अधिकारी पूर्णेदु शुक्ला, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, प्रो. आर.के तिवारी, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, डॉ0 संग्राम सिंह, डॉ0 राना रोहित सिंह, डॉ0 अनुराग पान्डेय, डॉ0 कपिल राणा सहित सभी खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की।

Leave a Comment