रूदौली- अयोध्या । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत का अभ्यास वर्ग हरदोई में 4 से 7 जुलाई तक आयोजित हुआ जिसमें प्रांत के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि जहां 4 दिनों तक विभिन्न सत्र के माध्यम से चर्चा हुई इसी क्रम मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं अयोध्या जिले का कार्य कर रहे जिला संयोजक ऋषभ गुप्ता के कार्य सत्य निष्ठा एवं कुशलता को देखते हुए विभाग सह संयोजक का दायित्व प्रदान किया। बतातें चलें कि 2020 से एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन के विभिन्न कार्यों में आगे रहने वाले जनपद अयोध्या के रूदौली नगरवासी ऋषभ गुप्ता ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा एवं संगठन के कार्य को गति देने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इसी क्रम में संगठन द्वारा अन्य पदों के लिए भी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई जिसमें अमन मिश्रा को विभाग संगठन मंत्री, डॉक्टर सुचिता पांडेय को विभाग प्रमुख, डॉक्टर सोनू जयसवाल को विभाग सह प्रमुख, अतुल सोनी जिला को विभाग संयोजक, कुलदीप गुप्ता को संयोजक, डॉ. रमेश चंद्र मिश्रा को जिला प्रमुख, चंचल उपाध्याय एवं शरद सिंह को जिला सह संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर नगर सहमंत्री राहुल साहू, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनिल यादव, नगर सह मंत्री रचित यज्ञसैनी व प्रशांत श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता ने प्रश्नता व्यक्त करतें हुए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































