V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सामूहिक खुदकशी: पति,पत्नी और बेटी के शव फंदे पर लटके मिले

छह वर्षीय बेटे ने दी पड़ोसियों को जानकारी
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 10 में बीती रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सामूहिक खुदकुशी कर ली। पति, पत्नी और उनकी बेटी आज सुबह प्रथम तल पर बने कमरे में फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार समेत पुलिसजन मौके पर पहुंच गए। ईडब्लूएस कॉलोनी के मकान नंबर 1046 में सोनू (30 वर्ष) अपनी पत्नी गीता (28 वर्ष), आठ वर्षीया बेटी और छह वर्षीय बेटे के साथ रहता था। विगत रात को पूरा परिवार एक ही कमरे में साथ सोया था। सुबह करीब सात बजे सोनू का बेटा श्याम नीचे आया और खेलने लग गया। जब उसके एक परिचित ने उससे कुछ सामान मंगाया तो उसने घर में जाने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि मैं ऊपर नहीं जाऊंगा। मम्मी-पापा और बहन लटके हैं। मुझे डर लग रहा है। इसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। सोनू के जीजा विजय कश्यप और अन्य लोग घर में पहुंचे। देखा तो तीनों के शव फंदे से लटके हुए थे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सोनू के पिता का ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रकों की बॉडी मेकिंग का काम है। सोनू शर्मा इस समय बेरोजगार था। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही का कहना है कि अभी तक खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। कारण पता करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि सोनू कोई काम नहीं करता था। इसको लेकर परिवार का खर्च चलाने में परेशानी होती थी। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। माना जा रहा है कि मंगलवार को भी दोनों के बीच कोई विवाद हुआ हो। इसके बाद ही ये घातक कदम उठाया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

छह वर्षीय बेटे ने दी पड़ोसियों को जानकारी
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 10 में बीती रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सामूहिक खुदकुशी कर ली। पति, पत्नी और उनकी बेटी आज सुबह प्रथम तल पर बने कमरे में फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार समेत पुलिसजन मौके पर पहुंच गए। ईडब्लूएस कॉलोनी के मकान नंबर 1046 में सोनू (30 वर्ष) अपनी पत्नी गीता (28 वर्ष), आठ वर्षीया बेटी और छह वर्षीय बेटे के साथ रहता था। विगत रात को पूरा परिवार एक ही कमरे में साथ सोया था। सुबह करीब सात बजे सोनू का बेटा श्याम नीचे आया और खेलने लग गया। जब उसके एक परिचित ने उससे कुछ सामान मंगाया तो उसने घर में जाने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि मैं ऊपर नहीं जाऊंगा। मम्मी-पापा और बहन लटके हैं। मुझे डर लग रहा है। इसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। सोनू के जीजा विजय कश्यप और अन्य लोग घर में पहुंचे। देखा तो तीनों के शव फंदे से लटके हुए थे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सोनू के पिता का ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रकों की बॉडी मेकिंग का काम है। सोनू शर्मा इस समय बेरोजगार था। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही का कहना है कि अभी तक खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। कारण पता करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि सोनू कोई काम नहीं करता था। इसको लेकर परिवार का खर्च चलाने में परेशानी होती थी। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। माना जा रहा है कि मंगलवार को भी दोनों के बीच कोई विवाद हुआ हो। इसके बाद ही ये घातक कदम उठाया गया।

Leave a Comment