V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आजादी के अमृत महोत्सव में डॉक्टरों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

रंगमंच पर दिखा भारत की विविधता का लोकरंग
प्रयागराज। स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज स्थित प्रीतम दास ऑडिटोरियम के रंगमंच पर सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी प्रस्तुतियों पर डॉक्टरों ने खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में आयोजित रंगमंच पर भारत के विविधता की झलक से परिपूर्ण नृत्य गीत नाटक की प्रस्तुतियों ने अद्भुत छटा बिखेरी। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुमित गोवाल द्वारा दीप प्रज्वलन उद्घाटन की मौके पर,प्रयागराज की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, मेयर अभिलाषा गुप्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, एमएलसी डॉ के पी श्रीवास्तव, लक्ष्मण आचार्य, शहरउत्तरी के विधायक हर्ष बाजपेई विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डॉ एस पी मिश्रा और डॉक्टर पंकज गुप्ता द्वारा गणेश वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम के दौरान डॉ अरूप श्रीवास्तव, डॉ स्मिता कमरा, डॉ. राजकुमार, डॉ. निगोस्कर और डॉ अरुण मौर्या द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जावां और शिव तांडव जैसी प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा। लैंप टाइपिंग और डॉक्टर से फाइल के उपरांत भारत की विविधता को दर्शाती प्रस्तुतियों पर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। आजादी आंदोलन के दौरान काकोरी कांण्ड से जुड़े नाटक की अद्भुत प्रस्तुति पर डॉक्टरों ने खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर डॉक्टर भगवत पांण्डेय, डॉ. व्यंजना पांडेय, डॉक्टर वत्सला मिश्रा, डॉ. प्रकाश खेतान, डॉ डीके वर्मा, डॉ अवनीश सक्सेना, डॉ मनीष बंसल, डॉ राजीव बैस, डॉ पीयूष दीक्षित, डॉ पल्लवी सिंह, डॉ आशीष टंडन, डॉ सुशील सिन्हा, डॉक्टर ओपी सिंह समेत 200 चिकित्सक परिवार के लोग और शहर के गणमान्य मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
रंगमंच पर दिखा भारत की विविधता का लोकरंग
प्रयागराज। स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज स्थित प्रीतम दास ऑडिटोरियम के रंगमंच पर सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी प्रस्तुतियों पर डॉक्टरों ने खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में आयोजित रंगमंच पर भारत के विविधता की झलक से परिपूर्ण नृत्य गीत नाटक की प्रस्तुतियों ने अद्भुत छटा बिखेरी। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुमित गोवाल द्वारा दीप प्रज्वलन उद्घाटन की मौके पर,प्रयागराज की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, मेयर अभिलाषा गुप्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, एमएलसी डॉ के पी श्रीवास्तव, लक्ष्मण आचार्य, शहरउत्तरी के विधायक हर्ष बाजपेई विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डॉ एस पी मिश्रा और डॉक्टर पंकज गुप्ता द्वारा गणेश वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम के दौरान डॉ अरूप श्रीवास्तव, डॉ स्मिता कमरा, डॉ. राजकुमार, डॉ. निगोस्कर और डॉ अरुण मौर्या द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जावां और शिव तांडव जैसी प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा। लैंप टाइपिंग और डॉक्टर से फाइल के उपरांत भारत की विविधता को दर्शाती प्रस्तुतियों पर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। आजादी आंदोलन के दौरान काकोरी कांण्ड से जुड़े नाटक की अद्भुत प्रस्तुति पर डॉक्टरों ने खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर डॉक्टर भगवत पांण्डेय, डॉ. व्यंजना पांडेय, डॉक्टर वत्सला मिश्रा, डॉ. प्रकाश खेतान, डॉ डीके वर्मा, डॉ अवनीश सक्सेना, डॉ मनीष बंसल, डॉ राजीव बैस, डॉ पीयूष दीक्षित, डॉ पल्लवी सिंह, डॉ आशीष टंडन, डॉ सुशील सिन्हा, डॉक्टर ओपी सिंह समेत 200 चिकित्सक परिवार के लोग और शहर के गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Comment