V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुरुप सुविधाएं देने के लिए हम कटिबद्ध: सांसद लल्लू सिंह

भाजपा की राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ समाज का हर वर्ग जुड़ा हुआ: रोली सिंह
अयोध्या। सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को लेकर कई बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। मनाये गये कार्यक्रमों की समीक्षा व पार्टी द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को मनाने की रुपरेखा तैयार की गयी। बैठक में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ का दूसरी बार निविरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विकास सिंह का अभिनंदन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सम्पर्क, संवाद व प्रवास के तहत भाजपा के कार्यकर्ता लगातार समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है। इस प्रक्रिया को हमें तेज करना है। आम जनता के बीच रहकर कार्यकर्ताओं को विचारधारा व सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बारें में चर्चा करनी चाहिए। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुरुप सुविधाएं देने के लिए हम कटिबद्ध है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पूरी दुनिया की अयोध्या पर नजर है। इसलिए अयोध्या महानगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी काफी ज्यादा है। हमें अपनी जिम्मेदारियों का पूरे सामर्थ्य के साथ निवार्हन करना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ समाज का हर वर्ग जुड़ा हुआ है। कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिला है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि जनसम्पर्क को पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता और बढ़ा दे। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क करके उनके अनुभव दूसरों से साझा करे। पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे तथा देश, प्रदेश और खास कर अपने जिले में घटने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी रखें। कार्यक्रम का संचालन डा राकेश मणि त्रिपाठी ने किया। राजनैतिक प्रस्ताव अरविंद सिंह ने रखा। जिसका समर्थन शैलेन्दर कोरी व प्रतीक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर शक्ति सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, विद्याकांत द्विवेदी, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, विशाल सिंह बाबा, रवि शर्मा, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य,नंद कुमार सिंह, देवेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
भाजपा की राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ समाज का हर वर्ग जुड़ा हुआ: रोली सिंह
अयोध्या। सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को लेकर कई बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। मनाये गये कार्यक्रमों की समीक्षा व पार्टी द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को मनाने की रुपरेखा तैयार की गयी। बैठक में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ का दूसरी बार निविरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विकास सिंह का अभिनंदन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सम्पर्क, संवाद व प्रवास के तहत भाजपा के कार्यकर्ता लगातार समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है। इस प्रक्रिया को हमें तेज करना है। आम जनता के बीच रहकर कार्यकर्ताओं को विचारधारा व सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बारें में चर्चा करनी चाहिए। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुरुप सुविधाएं देने के लिए हम कटिबद्ध है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पूरी दुनिया की अयोध्या पर नजर है। इसलिए अयोध्या महानगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी काफी ज्यादा है। हमें अपनी जिम्मेदारियों का पूरे सामर्थ्य के साथ निवार्हन करना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ समाज का हर वर्ग जुड़ा हुआ है। कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिला है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि जनसम्पर्क को पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता और बढ़ा दे। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क करके उनके अनुभव दूसरों से साझा करे। पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे तथा देश, प्रदेश और खास कर अपने जिले में घटने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी रखें। कार्यक्रम का संचालन डा राकेश मणि त्रिपाठी ने किया। राजनैतिक प्रस्ताव अरविंद सिंह ने रखा। जिसका समर्थन शैलेन्दर कोरी व प्रतीक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर शक्ति सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, विद्याकांत द्विवेदी, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, विशाल सिंह बाबा, रवि शर्मा, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य,नंद कुमार सिंह, देवेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Comment