अयोध्या। वाराणसी से चलकर अयोध्या पहुंची शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रैली का स्वागत नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं। इससे न सिर्फ अपने देश से शुरू हुए खेल शतरंज को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा भी इस खेल से प्रेरित होंगे। 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई में 44वे शतरंज ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मंगलवार को प्रथम शतरंज ओलंपियाड टार्च रैली समारोह में शामिल होने के लिए नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा पहुंचे। अवध विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने भारत सरकार की खेल को बढ़ावा देने की नीति की सराहा। अरविन्द कुमार शर्मा ने शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विगत 19 जून 2022 को इस मशाल रिले का उद्घाटन नई दिल्ली से किया गया। शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले को भारत की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है, इसलिए यह मशाल रिले 40 दिनों में देश के 75 शहरो व प्रदेश के 09 शहरो से होकर गुजरेगी और 28 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक तमिलनाडु में चेन्नई के पास महाबली पुरम में होने जा रहे 44वे शतरंज ओलम्पियाड में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि शतरंज ओलम्पियाड में 188 देशो के लगभग 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे है यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। उल्लेखिनीय है कि महाबली पुरम पल्लव राजवंश की राजधानी रही है जो मूर्तिकलाओ एवं मंदिरों का केन्द्र रहा है। मंत्री शर्मा ने कहा कि आधुनिक ओलोम्पिक की शुरूआत सन् 1927 में हुई थी जिसमें भारत आजादी की 75वे वर्ष में पहली बार भारत के मेजवानी करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शतरंज चतुरंग यह खेल भारत के प्राचीनतम् खेल है इस खेल का उल्लेख महाशिव पुराण में मिलता है जिसमें परम पिता परमेश्वर महादेव एवं माता पार्वती के मध्य खेलने का उल्लेख मिलता है। इस खेल का उल्लेख महाभारत एवं भारत के राजा महाराजाओ के मध्य खेले जाने का उल्लेख मिलता है जिसके अलग-अलग नाम से जाना जाता है इसमें और अध्ययन की आवश्यकता है। मशाल रिले हमारे देश के 75 शहरो में जहाॅ जहाॅ जायेगी। वहाॅ-वहाॅ शतरंज के प्रति प्रेम बढ़ा रहा है। कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। इधर कार्यक्रम के उपरांत रैली अयोध्या से गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रैली का नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने किया स्वागत
अयोध्या। वाराणसी से चलकर अयोध्या पहुंची शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रैली का स्वागत नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं। इससे न सिर्फ अपने देश से शुरू हुए खेल शतरंज को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा भी इस खेल से प्रेरित होंगे। 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई में 44वे शतरंज ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मंगलवार को प्रथम शतरंज ओलंपियाड टार्च रैली समारोह में शामिल होने के लिए नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा पहुंचे। अवध विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने भारत सरकार की खेल को बढ़ावा देने की नीति की सराहा। अरविन्द कुमार शर्मा ने शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विगत 19 जून 2022 को इस मशाल रिले का उद्घाटन नई दिल्ली से किया गया। शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले को भारत की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है, इसलिए यह मशाल रिले 40 दिनों में देश के 75 शहरो व प्रदेश के 09 शहरो से होकर गुजरेगी और 28 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक तमिलनाडु में चेन्नई के पास महाबली पुरम में होने जा रहे 44वे शतरंज ओलम्पियाड में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि शतरंज ओलम्पियाड में 188 देशो के लगभग 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे है यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। उल्लेखिनीय है कि महाबली पुरम पल्लव राजवंश की राजधानी रही है जो मूर्तिकलाओ एवं मंदिरों का केन्द्र रहा है। मंत्री शर्मा ने कहा कि आधुनिक ओलोम्पिक की शुरूआत सन् 1927 में हुई थी जिसमें भारत आजादी की 75वे वर्ष में पहली बार भारत के मेजवानी करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शतरंज चतुरंग यह खेल भारत के प्राचीनतम् खेल है इस खेल का उल्लेख महाशिव पुराण में मिलता है जिसमें परम पिता परमेश्वर महादेव एवं माता पार्वती के मध्य खेलने का उल्लेख मिलता है। इस खेल का उल्लेख महाभारत एवं भारत के राजा महाराजाओ के मध्य खेले जाने का उल्लेख मिलता है जिसके अलग-अलग नाम से जाना जाता है इसमें और अध्ययन की आवश्यकता है। मशाल रिले हमारे देश के 75 शहरो में जहाॅ जहाॅ जायेगी। वहाॅ-वहाॅ शतरंज के प्रति प्रेम बढ़ा रहा है। कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। इधर कार्यक्रम के उपरांत रैली अयोध्या से गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें