V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मायके से एक लाख रुपये और चेन न लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली के बसेढ़ी गांव में ब्याही युवती को ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पिपरी कोतवाली के दुर्गापुर गांव की खुशबू की शादी सालभर पहले कोखराज के बसेढ़ी गांव में संजय से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी में मिले दहेज से ससुरालवाले संतुष्ट नहीं थे। मायके से एक लाख रुपये और सोने की जंजीर लाने के लिए दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर उसे प्रताड़ित करते थे। महीनेभर पहले उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। बेघर हुई विवाहिता मायके पहुंची। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। इसके बाद भी समझौता नहीं हो सका। मंगलवार को कोखराज थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने पति संजय, सास गीता देवी, ससुर निर्भय सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली के बसेढ़ी गांव में ब्याही युवती को ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पिपरी कोतवाली के दुर्गापुर गांव की खुशबू की शादी सालभर पहले कोखराज के बसेढ़ी गांव में संजय से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी में मिले दहेज से ससुरालवाले संतुष्ट नहीं थे। मायके से एक लाख रुपये और सोने की जंजीर लाने के लिए दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर उसे प्रताड़ित करते थे। महीनेभर पहले उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। बेघर हुई विवाहिता मायके पहुंची। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। इसके बाद भी समझौता नहीं हो सका। मंगलवार को कोखराज थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने पति संजय, सास गीता देवी, ससुर निर्भय सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Comment