V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एसडीएम की अधिवक्ताओं ने दी समारोहपूर्वक विदाई

प्रतापगढ़। लालगंज तहसील में तैनात एसडीएम अरूण सिंह को सीआरओ पद पर प्रोन्नत मिलने के बाद सोमवार को अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी। विदाई समारोह में एसडीएम अरूण सिंह को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व महामंत्री शेषनाथ तिवारी तथा उपाध्यक्ष बीके तिवारी ने स्मृति चिन्ह के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र त्रिपाठी के विदाई गीत से माहौल भावुक हो गया। एसडीएम अरूण सिंह ने कहा कि लोक सेवा में जनता की समस्याओं का समुचित निस्तारण कराना ही मिशन है। उन्होंने अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों के मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी अरूण सिंह के सीआरओ पद पर प्रोन्नत को लेकर खुशी जताई। अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने अरूण सिंह के मृदृल व्यवहार तथा कार्य संस्कृति की जमकर सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल एवं पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। इस दैरान राममोहन सिंह, वीरेन्द्र सिंह, लाल राजेन्द्र प्रताप सिंह, विकास मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, लालता प्रसाद पाण्डेय, सुशील शुक्ल, गया प्रसाद मिश्र, दीपेन्द्र तिवारी, विनोद मिश्र, दिनेश सिंह, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, केबी सिंह, कालिका प्रसाद पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, संदीप सिंह, शैलेन्द्र शुक्ल, आशीष तिवारी, नामवर सिंह, मो. ईशा, प्रभात श्रीवास्तव, कुलदीप तिवारी, वसीमुददीन, पारसनाथ सरोज आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़। लालगंज तहसील में तैनात एसडीएम अरूण सिंह को सीआरओ पद पर प्रोन्नत मिलने के बाद सोमवार को अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी। विदाई समारोह में एसडीएम अरूण सिंह को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व महामंत्री शेषनाथ तिवारी तथा उपाध्यक्ष बीके तिवारी ने स्मृति चिन्ह के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र त्रिपाठी के विदाई गीत से माहौल भावुक हो गया। एसडीएम अरूण सिंह ने कहा कि लोक सेवा में जनता की समस्याओं का समुचित निस्तारण कराना ही मिशन है। उन्होंने अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों के मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी अरूण सिंह के सीआरओ पद पर प्रोन्नत को लेकर खुशी जताई। अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने अरूण सिंह के मृदृल व्यवहार तथा कार्य संस्कृति की जमकर सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल एवं पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। इस दैरान राममोहन सिंह, वीरेन्द्र सिंह, लाल राजेन्द्र प्रताप सिंह, विकास मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, लालता प्रसाद पाण्डेय, सुशील शुक्ल, गया प्रसाद मिश्र, दीपेन्द्र तिवारी, विनोद मिश्र, दिनेश सिंह, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, केबी सिंह, कालिका प्रसाद पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, संदीप सिंह, शैलेन्द्र शुक्ल, आशीष तिवारी, नामवर सिंह, मो. ईशा, प्रभात श्रीवास्तव, कुलदीप तिवारी, वसीमुददीन, पारसनाथ सरोज आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment