जांच को पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारी
पट्टी,प्रतापगढ़। गैस डिलीवरी वाहन के अंदर से रुपए से भरा बैग लेकर उड़े टप्पेबाज । सूचना मिलते ही जांच के लिए मौके पर पहुंचा पुलिस का प्रशासनिक अमला। घटना पट्टी कोतवाली क्षेत्र के करैला बाजार का है। पट्टी कस्बा स्थित प्रज्ञा इंडेन गैस सर्विस के डिलीवरी वाहन को लेकर पट्टी कस्बे के मौर्य नगर निवासी श्री प्रकाश मौर्या गैस डिलीवरी हेतु करैला क्षेत्र में निकला हुआ था । उसका आरोप है कि जब वह करैला बाजार में पहुंचा था कि एक बाइक पर तीन लोग सामने से आए और उससे कहा कि उसकी गाड़ी का मोबिल गिर रहा है । चालक का आरोप है कि वह रुपयों से भरा बैग गाड़ी की सीट पर छोड़कर जैसे ही चालक सीट से नीचे उतरा और बोनट खोलकर यह देखने लगा कि मोबिल कहां से गिर रहा है। इसी दौरान बाइक सवार उसकी रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए । उसने बताया कि वह कुल 29 सिलेंडर बेचा था जिसकी कीमत 31320 रुपए बताई जा रही है । बिक्री का सारा पैसा लेकर बाइक सवार बदमाश चंपत हो गए । घटना की जानकारी मिलते ही पट्टी कोतवाल नंदलाल से ब्व् पट्टी दिलीप सिंह तथा पट्टी कोतवाली की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी हुई है । इस संबंध में हमारी पुलिस क्षेत्राधिकारी पट्टी दिलीप सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा की घटना की जानकारी होने पर वह मौके पर गए थे मामले की छानबीन की जा रही है यह मामला टप्पे बाजी का नजर आ रहा है प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद लग रहा है फिर भी छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































