V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चलो सखी अब पेड़ लगाएं, वर्षा को मल्हार सुनाएंः डॉ रश्मि शुक्ला

प्रयागराज। सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्थान ने कई प्रकार के पौधारोपण कर के वर्षा ऋतु का स्वागत किया। सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉक्टर रश्मि शुक्ला ने कहा की इस समय वर्षा काल में पेड़ पौधे लगाने का सर्वोत्तम समय है। इस समय पौधे बहुत जल्दी पनप जाते हैं। इनकी देखभाल करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है।इसलिए हरियाली लाने के लिए, स्वास्थ्य लाभ के लिए, मानव पशु पक्षी जीव जंतु के लिए पौधे लगाएं। जब हम पौधा लगाएंगे तब सावन के पर्व मनाएंगे। उसी पेड़ पर झूला डालेंगे जिस पेड़ को हम लगाएंगे। आजकल पौधे आराम से उपलब्ध हो जाते हैं यदि हम देखें कोई पौधा अनुचित स्थान पर अपने आप उग रहा है तो उसको वहां से हटाकर उचित जगह लगाएं जहां पौधा वृक्ष बनकर छाया दे सके। सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान ने नीम, अमरूद, सदाबहार, बरगद,आम इत्यादि के अनेक पौधे लगाए। इस वृक्षारोपण में सुधीर कुमार शुक्ला, अनुश्री शुक्ला, चित्रांगदा शुक्ला आदि कई सदस्य शामिल हुए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्थान ने कई प्रकार के पौधारोपण कर के वर्षा ऋतु का स्वागत किया। सामाजिक सेवा एवम् शोध संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉक्टर रश्मि शुक्ला ने कहा की इस समय वर्षा काल में पेड़ पौधे लगाने का सर्वोत्तम समय है। इस समय पौधे बहुत जल्दी पनप जाते हैं। इनकी देखभाल करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है।इसलिए हरियाली लाने के लिए, स्वास्थ्य लाभ के लिए, मानव पशु पक्षी जीव जंतु के लिए पौधे लगाएं। जब हम पौधा लगाएंगे तब सावन के पर्व मनाएंगे। उसी पेड़ पर झूला डालेंगे जिस पेड़ को हम लगाएंगे। आजकल पौधे आराम से उपलब्ध हो जाते हैं यदि हम देखें कोई पौधा अनुचित स्थान पर अपने आप उग रहा है तो उसको वहां से हटाकर उचित जगह लगाएं जहां पौधा वृक्ष बनकर छाया दे सके। सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान ने नीम, अमरूद, सदाबहार, बरगद,आम इत्यादि के अनेक पौधे लगाए। इस वृक्षारोपण में सुधीर कुमार शुक्ला, अनुश्री शुक्ला, चित्रांगदा शुक्ला आदि कई सदस्य शामिल हुए।

Leave a Comment