होलागढ़ ब्लाक सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। ब्लाक सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत दस जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। आचार्य पंडित कृष्ण कुमार शुक्ल ने वैदिक मंत्रों के साथ विवाह कराया।वतौर मुख्य अतिथि विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने सभी जोड़ो के सुखमय जीवन के लिये आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र की बीजेपी सरकार गरीबों के हित के लिये ही कार्य कर रही है।तभी तो जनता अन्य दूसरी राजनीतिक पार्टियों को भूलती जा रही है।बताया गया कि होलागढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हेतु कुल दस जोड़ो का ही लक्ष्य दिया गया था।जिसमें गारवपुर की साविका देवी पत्नी नोखे लाल, रैय्या की सीमा पत्नी सुभाष पटेल,गनजियाँ की ममता पत्नी लाल बहादुर ,उमरिया बादल की सपना पत्नी जिया लाल ,कमयीपुर की बविता पत्नी अशोक कुमार ,चौबारा की सुनीता देवी पत्नी बुल्ले सहित दस जोड़े प्रमुख रहे। सभी जोड़ो को उपयोगी सामग्री भी दिया गया।इस मौके पर बीडीओ श्रीश गुप्ता,प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी,संजय द्विवेदी,मंडल अध्यक्ष टी एन सिंह,एडीओ विजेन्द्र मिश्र,प्रभारी एडीओ समाज कल्याण सचिन पटेल,लव मिश्र और अवधेश पटेल आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































