V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शनिवार को आएंगे राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेसियों ने तैयारियां पूरी की

प्रयागराज । कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य व राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद प्रमोद तिवारी शनिवार 25 जून को प्रथम बार नगर पहुंचेंगे। जिसको लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस के  पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जीरो रोड स्थित पार्टी कार्यालय मे बैठक कर स्वागत की तैयारियों को पूरा करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने बताया की प्रातः 10 बजे राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी नई दिल्ली से बमरौली सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां कांग्रेसजन उनका भव्य स्वागत करेंगे। वहां से झलवा, राजरुपुर, सूबेदारगंज से होते हुए हाईकोर्ट चौराहे से सुभाष चौक से हनुमान मंदिर से एलगिन रोड स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। इस दौरान अम्बेडकर प्रतिमा, सुभाष प्रतिमा सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। बैठक के दौरान  शहर अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन, पूर्व विधयाक विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, तसलीम उद्दीन, मुकुंद तिवारी, फुजैल हाश्मी, किशोर वार्ष्णेय हरिकेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, नफीस अनवर, तलत अज़ीम, अनिल पाण्डेय उदय यादव, राकेश पटेल, अमित पाण्डेय, राजदीप पाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज । कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य व राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद प्रमोद तिवारी शनिवार 25 जून को प्रथम बार नगर पहुंचेंगे। जिसको लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस के  पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जीरो रोड स्थित पार्टी कार्यालय मे बैठक कर स्वागत की तैयारियों को पूरा करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने बताया की प्रातः 10 बजे राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी नई दिल्ली से बमरौली सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां कांग्रेसजन उनका भव्य स्वागत करेंगे। वहां से झलवा, राजरुपुर, सूबेदारगंज से होते हुए हाईकोर्ट चौराहे से सुभाष चौक से हनुमान मंदिर से एलगिन रोड स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। इस दौरान अम्बेडकर प्रतिमा, सुभाष प्रतिमा सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। बैठक के दौरान  शहर अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन, पूर्व विधयाक विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, तसलीम उद्दीन, मुकुंद तिवारी, फुजैल हाश्मी, किशोर वार्ष्णेय हरिकेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, नफीस अनवर, तलत अज़ीम, अनिल पाण्डेय उदय यादव, राकेश पटेल, अमित पाण्डेय, राजदीप पाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment