अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा फॉर हेल्दी लाइफ विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग, नई दिल्ली की योगा कोऑर्डिनेटर डॉ0 प्रगति सक्सेना रही। उन्होंने बताया कि जीवन जीने की कला है योग। यह मनुष्य को मानसिक, आध्यात्मिक एवं दीर्घायु स्वास्थ्य प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि एक श्रेष्ठ योग साधक कभी भी नकारात्मक विचार एवं व्यवहार नहीं रखता। बल्कि वह योग के अनुशासन में सधा होता है। उन्होंने महर्षि पतंजलि द्वारा रचित पातंजल योग सूत्र में वर्णित अष्टांग योग श्रीमद्भागवत गीता में वर्णित योगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञान योग, कर्म योग, भक्ति योग तथा हठयोग के निरंतर व नियमित अभ्यास से समग्र स्वास्थ्य की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आज के व्यस्तता पूर्ण जीवन शैली को सुचारू रूप से चलाने के लिए योग को अपनी जीवन शैली में लाना होगा। क्योंकि यह न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देता है बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होता है। इसके साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग के विभिन्न आसनों के बारे में चर्चा करते हुए उसके लाभों से अवगत कराया।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने बताया कि योग हमारे ऋषियों मुनियों द्वारा प्रदान की गई है। इसके नियमित अभ्यास से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति योग से जुड़ रहा है। निश्चित ही आने वाले दिनों में योग के प्रति सुखद परिणाम दिखाई देंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रो0 वर्मा ने छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा किया गया। तकनीकी सहयोग इंजीनियर निधि प्रसाद ने किया। इस अवसर पर डॉ0 महिमा चौरसिया, इंजीनियर मनीषा यादव, डॉ0 निहारिका सिंह, सुश्री गायत्री, डॉ0 स्नेहा पटेल, डॉ0 सरिता पाठक, श्रिया श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आंनलाइन जुड़े रहें।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

सुचारू जीवन शैली के लिए योग जरूरीः डाॅ0 प्रगति सक्सेना
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा फॉर हेल्दी लाइफ विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग, नई दिल्ली की योगा कोऑर्डिनेटर डॉ0 प्रगति सक्सेना रही। उन्होंने बताया कि जीवन जीने की कला है योग। यह मनुष्य को मानसिक, आध्यात्मिक एवं दीर्घायु स्वास्थ्य प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि एक श्रेष्ठ योग साधक कभी भी नकारात्मक विचार एवं व्यवहार नहीं रखता। बल्कि वह योग के अनुशासन में सधा होता है। उन्होंने महर्षि पतंजलि द्वारा रचित पातंजल योग सूत्र में वर्णित अष्टांग योग श्रीमद्भागवत गीता में वर्णित योगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञान योग, कर्म योग, भक्ति योग तथा हठयोग के निरंतर व नियमित अभ्यास से समग्र स्वास्थ्य की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आज के व्यस्तता पूर्ण जीवन शैली को सुचारू रूप से चलाने के लिए योग को अपनी जीवन शैली में लाना होगा। क्योंकि यह न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देता है बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होता है। इसके साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग के विभिन्न आसनों के बारे में चर्चा करते हुए उसके लाभों से अवगत कराया।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने बताया कि योग हमारे ऋषियों मुनियों द्वारा प्रदान की गई है। इसके नियमित अभ्यास से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति योग से जुड़ रहा है। निश्चित ही आने वाले दिनों में योग के प्रति सुखद परिणाम दिखाई देंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रो0 वर्मा ने छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा किया गया। तकनीकी सहयोग इंजीनियर निधि प्रसाद ने किया। इस अवसर पर डॉ0 महिमा चौरसिया, इंजीनियर मनीषा यादव, डॉ0 निहारिका सिंह, सुश्री गायत्री, डॉ0 स्नेहा पटेल, डॉ0 सरिता पाठक, श्रिया श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आंनलाइन जुड़े रहें।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें