लालगंज, प्रतापगढ़। पट्टे के नाम पर पीड़ित से पांच हजार की रिश्वतखोरी तहसील के चर्चित लेखपाल को मंहगी पड़ी। मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल को रंगे हाथ पांच हजार रूपये रिश्वत लेते धर दबोचा। लालगंज तहसील में संजय यादव लेखपाल पद पर तैनात हैं। उसने एक पीड़ित से पटटा दिलाये जाने के नाम पर पांच हजार रूपये की मांग की। परेशान पीड़ित ने लेखपाल से तो हामी भर ली किंतु उसने रिश्वत मांगे जाने की सूचना एंटी करप्शन को भी दे दी। मंगलवार को लेखपाल संजय यादव पीडित से रूपया लेकर गिन ही रहा था कि एंटी करप्शन टीम ने उसे तहसील के पास से ही साधन सहकारी समिति के सामने धर दबोचा। तहसील के चर्चित लेखपाल संजय यादव इसके पहले भी रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित हो चुका है। स्थानीय दबाव से बचने के लिए एंटी करप्शन टीम ने स्थानीय कोतवाली पुलिस तक को कार्रवाई की भनक नहीं लगने दी। टीम आरोपी लेखपाल को हिरासत मे लेकर सीधे कोतवाली नगर उठा ले गयी। नगर कोतवाली में लेखपाल से पूछताछ जारी है। इधर दोपहर बाद जैसे ही तहसील मे तैनात लेखपाल के एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त मे आने की सूचना हुई। तहसील परिसर मे साथी लेखपालों के साथ वकीलों मे भी हडकंप मच गया। वहीं लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों ने खामोशी ओढ़ ली। लालगंज प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल से इस बाबत जानकारी चाही गयी तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जताई। एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त मे आये लेखपाल संजय यादव पडोसी अंतू थाना के मत्तूपुर बोझी का निवासी है। पांच हजार रिश्वत मांगे जाने पर लेखपाल के खिलाफ तहसील के अठेहा परगना के मंगापुर निवासी आशीष सिंह पुत्र नरेन्द्र्र प्रताप सिंह ने सोमवार को टीम को लेखपाल के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत भेजी थी। इस पर एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में यहां पहंुची। आरोपी लेखपाल तहसील के मुस्तफाबाद, राहाटीकर तथा मंगापुर क्षेत्र में तैनात बताया गया।
🔥 ट्रेंडिंग
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग

एंटी करप्शन टीम के शिकंजे में लेखपाल, पांच हजार रिश्वत के आरोप में हुआ गिरफ्तार
लालगंज, प्रतापगढ़। पट्टे के नाम पर पीड़ित से पांच हजार की रिश्वतखोरी तहसील के चर्चित लेखपाल को मंहगी पड़ी। मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल को रंगे हाथ पांच हजार रूपये रिश्वत लेते धर दबोचा। लालगंज तहसील में संजय यादव लेखपाल पद पर तैनात हैं। उसने एक पीड़ित से पटटा दिलाये जाने के नाम पर पांच हजार रूपये की मांग की। परेशान पीड़ित ने लेखपाल से तो हामी भर ली किंतु उसने रिश्वत मांगे जाने की सूचना एंटी करप्शन को भी दे दी। मंगलवार को लेखपाल संजय यादव पीडित से रूपया लेकर गिन ही रहा था कि एंटी करप्शन टीम ने उसे तहसील के पास से ही साधन सहकारी समिति के सामने धर दबोचा। तहसील के चर्चित लेखपाल संजय यादव इसके पहले भी रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित हो चुका है। स्थानीय दबाव से बचने के लिए एंटी करप्शन टीम ने स्थानीय कोतवाली पुलिस तक को कार्रवाई की भनक नहीं लगने दी। टीम आरोपी लेखपाल को हिरासत मे लेकर सीधे कोतवाली नगर उठा ले गयी। नगर कोतवाली में लेखपाल से पूछताछ जारी है। इधर दोपहर बाद जैसे ही तहसील मे तैनात लेखपाल के एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त मे आने की सूचना हुई। तहसील परिसर मे साथी लेखपालों के साथ वकीलों मे भी हडकंप मच गया। वहीं लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों ने खामोशी ओढ़ ली। लालगंज प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल से इस बाबत जानकारी चाही गयी तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जताई। एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त मे आये लेखपाल संजय यादव पडोसी अंतू थाना के मत्तूपुर बोझी का निवासी है। पांच हजार रिश्वत मांगे जाने पर लेखपाल के खिलाफ तहसील के अठेहा परगना के मंगापुर निवासी आशीष सिंह पुत्र नरेन्द्र्र प्रताप सिंह ने सोमवार को टीम को लेखपाल के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत भेजी थी। इस पर एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में यहां पहंुची। आरोपी लेखपाल तहसील के मुस्तफाबाद, राहाटीकर तथा मंगापुर क्षेत्र में तैनात बताया गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें