करोना के बाद सोमवार को फिजिशियन मनोज खत्री ने ओपीडी में देखे सर्वाधिक मरीज मनोज खत्री अस्पताल के जिम्मेदार डाक्टर: प्रिंसिपल
प्रतापगढ़। डाक्टर सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के मेडिसिन प्रमुख वरिष्ठ फिजिशियन डाक्टर मनोज खत्री ने ओपीडी में बैठकर सोमवार को एक दिन में सवा दो सौ से ज्यादा मरीज देखा। जो करोना लहर के बाद अब तक का सर्वाधिक मरीज देखने का रिकॉर्ड बताया जा रहा है। स्टॉफ के साथ साथ मरीज और तीमारदार ने भी डाक्टर खत्री का कार्य की तारीफ़ की है। कहने को कोई कुछ भी कहें। किसी का मुंह बंद नहीं किया जा सकता है। लेकिन यह भी सच है कि मरीज देखने का माद्दा किसी डाक्टर में है तो वह है राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के फिजिशियन डॉ मनोज खत्री में। खास बात यह है कि उनकी मरीज के डायग्नोसिस पर पकड़ है। उनकी रिर्पोट पर दूसरे शहरों के डाक्टर भी आसानी से भरोसा कर लेते हैं। सोमवार को उन्होंने ओपीडी में बैठकर दो सौ से अधिक मरीज देखा। हालांकि लगातार बैठने की वजह से उनके पैर में सूजन आ गई। फिजियोथीरेपी करानी पड़ी। उसके बाद भी ओपीडी में आकर बैठे। उनके साथ काम करने वाले मेडिकल स्टाफ का कहना है कि दो साल पहले करोना में भी डाक्टर खत्री की इतनी ओपीडी रहती थी। उसके बाद मरीज कम हो गए। सोमवार को फिर करोना के समय का नजारा ओपीडी के सामने नज़र आया। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डाक्टर आर्य देश दीपक कहते हैं डाक्टर मनोज खत्री जिम्मेदार और अनुभवी डाक्टर हैं। उन्होंने अस्पताल और मरीजों को समझा हुआ है। तारीफ़ के काबिल हैं। डाक्टर अनिल गुप्ता कहते हैं कि डाक्टर मनोज का मरीज देखने में जोड़ नहीं हैं। सभी को संतुष्ट भी नहीं किया जा सकता है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें














































































