V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज, 47.75 लाख ने दिया एग्जाम 

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज, 47.75 लाख ने दिया एग्जाम

लोकमित्र ब्यूरो 

लखनऊ। यूपी बोर्ड की दसवीं (हाईस्कूल) व 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2022 का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in के साथ ही results.amarujala.com पर देखा जा सकेगा। यूपी बोर्ड के नतीजे देखें अमर उजाला डॉट कॉम पर मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें। मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।

यूपी बोर्ड में इस बार इस साल पहली बार लिखित के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा 23 अप्रैल से चार मई के बीच संपन्न कराई गई। इसके बाद सात मई तक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चला।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुईं थीं। दोनों परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 8,373 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

परीक्षा से जुड़े प्रमुख तथ्य

10वीं और 12वीं में कुल 51,92,616 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

हाईस्कूल में कुल 27,81,654 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 25,25007 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 2,56,647 अनुपस्थित रहे।

इंटरमीडिएट में कुल 24,11035 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 22,50742 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 1,60,293 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

बोर्ड परीक्षा-2022 में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए कुल 148 परीक्षार्थी पकड़े गए।

परीक्षार्थियों के फोन पर आएगा मैसेज

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यूपी बोर्ड इस बार मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर रिजल्ट की जानकारी देगा। परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के जिन परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन नंबर बोर्ड के रिकॉर्ड में हैं, उनके नंबरों पर रिजल्ट का मैसेज भेजने की व्यवस्था की गई है। यह इसलिए हो रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तकनीकी कारण से रिजल्ट देखने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

रिजल्ट के साथ मार्क्सशीट की कॉपी भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकेगी। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 51,92,616 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें हाईस्कूल में 25,25,007 और इंटरमीडिएट में 22,50,742 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बाकी परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे थे।

हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे आएगा

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। दोनों रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज में निदेशक सरिता तिवारी और सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा घोषित किए जाएंगे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज, 47.75 लाख ने दिया एग्जाम

लोकमित्र ब्यूरो 

लखनऊ। यूपी बोर्ड की दसवीं (हाईस्कूल) व 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 2022 का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in के साथ ही results.amarujala.com पर देखा जा सकेगा। यूपी बोर्ड के नतीजे देखें अमर उजाला डॉट कॉम पर मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें। मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।

यूपी बोर्ड में इस बार इस साल पहली बार लिखित के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा 23 अप्रैल से चार मई के बीच संपन्न कराई गई। इसके बाद सात मई तक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चला।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुईं थीं। दोनों परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 8,373 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

परीक्षा से जुड़े प्रमुख तथ्य

10वीं और 12वीं में कुल 51,92,616 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

हाईस्कूल में कुल 27,81,654 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 25,25007 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 2,56,647 अनुपस्थित रहे।

इंटरमीडिएट में कुल 24,11035 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 22,50742 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 1,60,293 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

बोर्ड परीक्षा-2022 में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए कुल 148 परीक्षार्थी पकड़े गए।

परीक्षार्थियों के फोन पर आएगा मैसेज

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यूपी बोर्ड इस बार मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर रिजल्ट की जानकारी देगा। परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के जिन परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन नंबर बोर्ड के रिकॉर्ड में हैं, उनके नंबरों पर रिजल्ट का मैसेज भेजने की व्यवस्था की गई है। यह इसलिए हो रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तकनीकी कारण से रिजल्ट देखने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

रिजल्ट के साथ मार्क्सशीट की कॉपी भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकेगी। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 51,92,616 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें हाईस्कूल में 25,25,007 और इंटरमीडिएट में 22,50,742 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बाकी परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे थे।

हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे आएगा

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। दोनों रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज में निदेशक सरिता तिवारी और सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा घोषित किए जाएंगे।

Leave a Comment