पुलिस महकमा मौत को बता रहा स्वाभाविक पोस्टमार्टम के लिए एक दिन और करना होगा इंतजार
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के खानपुर गांव में मंगलवार देर शाम रहस्यमय तरीके से हुई बुजुर्ग गुप्ता दम्पत्ति की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस टीम इस घटना को भले ही गम्भीरता से ना ले लेकिन मौके से जो चर्चा निकल कर आ रही है उसमें हत्या की आशंका बढ़ जाती है।फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए एक दिन का इंतजार करना होगा उसके बाद ही सच सामने आ सकेगा। बता दें कि खानपुर गांव में एकाकी जीवन जी रहे हरि प्रसाद गुप्ता (80) और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी (76) मंगलवार देर शाम अपने मकान में मृत अवस्था में पाए गए हैं।शाम को दूध देने वाले ने देर तक आवाज लगाई और जब कोई जबाब नही मिला तो उसने पास पड़ोस के लोगों को आवाज देकर बुला लिया। अनहोनी की आशंका से वह डरा सहमा लग रहा था। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पड़ोसियों के अनुसार मृतक हरी प्रसाद गुप्ता की पांच बेटियां हैऔर सब की शादी हो गई है। घर मे यह दोनों अकेले रहते थे। पति पत्नी की एक साथ मौत की सूचना पर पुलिस महकमा भी चौकन्ना हुआ और मौके पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित, क्षेत्राधिकारी मेजा, मेजा कोतवाल दल बल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनो का शव अलग अलग कमरे में पाया गया है। तख्त पर महिला का ऊपरी धड़ था और आधा शरीर जमीन पर टिका था।पति का शव दूसरे कमरे में था, जिस पर एक चद्दर ऊपर से पड़ी हुई थी। पुलिस इस मौत को किस नजरिए से देख रही है यह तो नही पता लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बहुत कुछ साफ हो जाएगा। थानाध्यक्ष मेजा धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आज पोस्टमार्टम नही हो सका है।बताया कि जिस डॉक्टरों के पैनल को करना था उसके डॉक्टर निजी कारणों से उपलब्ध नहीं थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































