तीन जनपदों के चार ब्लड बैंकों में 35 यूनिट ब्लड किया गया सुरक्षित
युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने घनश्याम शर्मा
प्रतापगढ़ : 14 जून विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एम डब्ल्यू ओ) ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर अमेठी सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ जनपद के ब्लड बैंकों में लगभग 35 यूनिट रक्त संग्रह किया l संस्था के जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने ग्रामीणों को रक्तदान के फायदे बताए व मानव जीवन बचाने की मुहिम में लोगों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया l उनकी प्रेरणा से तमाम नवयुवकों ने रक्तदान किया व खुद को गौरवान्वित महसूस किया l रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से सूर्यवंश शर्मा शिक्षक कादीपुर, सत्यम शर्मा रानीपुर, श्रीकांत शर्मा मानामदनपुर, अरविंद शर्मा ,शिव कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, लाल बहादुर शर्मा , शेर बहादुर शर्मा , राहुल मोदनवाल ,शुभम तिवारी , शिवम शर्मा रानीपुर, विपिन शर्मा ,अजय कुमार प्रजापति प्रवक्ता, डॉ राम अवध विश्वकर्मा , मोहम्मद सईद, अमन दूबे, ओम प्रकाश वर्मा, शिवम शर्मा पूरे गंगा मिश्र, राम बहादुर शर्मा कमालुद्दीनपुर, सचिन शर्मा, आशीष कश्यप पूरे गनेश लाल, अखिलेश सिंह शालिक राम शर्मा, विकास सिंह,धीरेंद्र शर्मा, शुभम सिंह, पंकज मौर्य हंस राज गुप्ता,मनोज सिंह आदि रहे l
एस जे एस ब्लड बैंक प्रतापगढ़ के सहयोग से यह कार्य संभव हुआ



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































