प्रतापगढ़। लालगंज के मरीज भोला केसरवानी की तरफ से मेडिकल कॉलेज के डाक्टर सचिन कुमार पर आपरेशन के लिए बीस हजार रुपए लेने के आरोपों की जांच प्रिंसिपल स्तर से शुरू कर दी गई है। जिसमें मरीज भोला ने अपना लिखित बयान प्रिंसिपल को दे दिया है। जिसमें वह दो दिन पहले अपने द्वारा लगाए आरोप पर अडिग है। सूत्रों के अनुसार इस मामले की जांच शुरू हुई तो जो चौंकाने वाली बात पता चली है। वह यह है कि भोला केसरवानी के मामले को उछालने में एक रक्तदान कराने वाले का नाम प्रमुखता से प्रकाश में आया है। जिसने मामले में नया मोड़ आ गया है। सूत्रों का कहना है कि रक्तदान वाले व्यक्ति का ही सब किया धरा है। डाक्टर और अधिकारियों को ब्लैक मेल करने के लिए उसने भोला को मोहरा बनाया। उसे विकास भवन ले आया, लखनऊ ले गया। पता चला है कि मेडिकल प्रशासन रक्तदान वाले की भी कुंडली खोल रहा है। जिसमें किसी बड़े खुलासे की बात कही जा रही है। भोला के आरोप में आधी सच्चाई आधा फसाना है ऐसा लोगों का मानना है। डाक्टर सचिन द्वारा भी मानहानि का केस करने की सुगबुगाहट है। प्रिंसिपल आर्य देश दीपक ने बताया कि मरीज भोला की लिखित शिकायत की जांच शुरू है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें