V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रानीगंज के चार और अधिवक्ता बैठे भूख हड़ताल पर

रानीगंज (प्रतापगढ़) । एसडीएम के स्थान्तरण को लेकर रानीगंज के दो वकील भूख हड़ताल पर थे सोमवार को अधिवक्ताओं के समर्थन में तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता लालबहादुर यादव की अगुआई में चार और अधिवक्ताओं ने भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है सोमवार को भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के साथ लाल बहादुर यादव, सुधीर श्रीवास्तव व सभापति द्विवेदी भी भूख हड़ताल में शामिल हो गए। अधिवक्ताओं ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं को कुछ हुआ तो सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। बताते चले कि तीन दिनों से चल रहा वकीलों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भूख हड़ताल में परिवर्तित हो गया। शनिवार को अधिवक्ता वीरेंन्द्र कुमार मिश्र व जायेंन्द्र नाथ उपाध्याय भूख हड़ताल पर बैठ गए। अधिवक्ता बसंत लाल यादव के साथ हुई मारपीट में कोई कार्यवायी ना किये जाने। अधिवक्ता प्रेम शंकर मिश्र की जमीन पर अवैध कब्ज़ा किये जाने, अधिवक्ता पारसनाथ पाल, उमाकांत पाण्डेय व रामपाल सरोज को एसडीएम द्वारा अपमानित किये जाने व शासन के कार्यों में शिथिलता सम्बन्धी विन्दुओं के साथ एसडीएम का स्थान्तरण कराये जाने की मांग की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

रानीगंज (प्रतापगढ़) । एसडीएम के स्थान्तरण को लेकर रानीगंज के दो वकील भूख हड़ताल पर थे सोमवार को अधिवक्ताओं के समर्थन में तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता लालबहादुर यादव की अगुआई में चार और अधिवक्ताओं ने भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है सोमवार को भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के साथ लाल बहादुर यादव, सुधीर श्रीवास्तव व सभापति द्विवेदी भी भूख हड़ताल में शामिल हो गए। अधिवक्ताओं ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं को कुछ हुआ तो सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। बताते चले कि तीन दिनों से चल रहा वकीलों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भूख हड़ताल में परिवर्तित हो गया। शनिवार को अधिवक्ता वीरेंन्द्र कुमार मिश्र व जायेंन्द्र नाथ उपाध्याय भूख हड़ताल पर बैठ गए। अधिवक्ता बसंत लाल यादव के साथ हुई मारपीट में कोई कार्यवायी ना किये जाने। अधिवक्ता प्रेम शंकर मिश्र की जमीन पर अवैध कब्ज़ा किये जाने, अधिवक्ता पारसनाथ पाल, उमाकांत पाण्डेय व रामपाल सरोज को एसडीएम द्वारा अपमानित किये जाने व शासन के कार्यों में शिथिलता सम्बन्धी विन्दुओं के साथ एसडीएम का स्थान्तरण कराये जाने की मांग की जा रही है।

Leave a Comment