V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विकास कार्यों पर भ्रामक रिपोर्ट से बचें अधिकारी-डॉ केपी

बिजली, पानी की निर्बाध आपूर्ति के लिए हो हर सम्भव उपाय उप मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में डॉ श्रीवास्तव ने उठाये कई मुद्दे
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रयागराज महानगर के पूर्व महापौर एवं विधान परिषद सदस्य डॉ के पी श्रीवास्तव ने कहा कि शहरों के सापेक्ष ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई स्तर पर कमी खटकती है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य मुख्य बिंदुओं पर अधिकारियों को जिस तेवर में निर्देश दिए हैं,उससे कहीं ना कहीं इसमे सुधार शीघ्र नजर आएगा।बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति को लेकर वह बेहदद सख्त नजर आए। डॉ के पी श्रीवास्तव ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में यमुनापार में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया था।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मैं पला बढा हूँ और यहां की दिक्कतों से वाकिब हूँ। खासकर पहाड़ी क्षेत्र में कुंए,तालाब और हैण्डपम्पों के सूखने से लोग पेयजल के लिए जूझ रहे हैं।कई पंचायतों में टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है।मैदानी क्षेत्र की कई पेयजल योजनाएं ठीक से जलापूर्ति नही कर पा रही हैं।जल निगम के जिम्मेदार अधिकारी  भ्रामक रिपोर्ट के जरिए शीर्ष अधिकारियों और सरकार को भ्रमित करते हैं। कमोवेश यही हालत विद्युत आपूर्ति की है।ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित कटौती,जले ट्रांसफार्मर को लेकर विभागीय उदासीनता और टुकड़ों में आपूर्ति बड़ी समस्या है। उप मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों का पेंच कसा है। विधान परिषद सदस्य डाँ श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था की खोट पर भी आवाज उठाई है।उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में इसकी व्यवस्था और दुरुस्त की जानी चाहिए और डॉक्टरों की उपलब्धता बनी रहे,तभी गरीब जनता को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बुनियादी शिक्षा की चरमराई ब्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।कहा सरकार ने परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प के साथ छात्रों को हर सहूलियत दी है इसके बावजूद छात्रों का रुझान निजी और कान्वेंट स्कूलों की तरफ बढ़ा है।इस पर गम्भीर चिंतन की जरूरत है। उन्होंने कहा अच्छी शिक्षा से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।उन्होंने नहरों की सफाई और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को वर्षात के पूर्व दुरुस्त करने की बात कही।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बिजली, पानी की निर्बाध आपूर्ति के लिए हो हर सम्भव उपाय उप मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में डॉ श्रीवास्तव ने उठाये कई मुद्दे
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रयागराज महानगर के पूर्व महापौर एवं विधान परिषद सदस्य डॉ के पी श्रीवास्तव ने कहा कि शहरों के सापेक्ष ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई स्तर पर कमी खटकती है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य मुख्य बिंदुओं पर अधिकारियों को जिस तेवर में निर्देश दिए हैं,उससे कहीं ना कहीं इसमे सुधार शीघ्र नजर आएगा।बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति को लेकर वह बेहदद सख्त नजर आए। डॉ के पी श्रीवास्तव ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में यमुनापार में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया था।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मैं पला बढा हूँ और यहां की दिक्कतों से वाकिब हूँ। खासकर पहाड़ी क्षेत्र में कुंए,तालाब और हैण्डपम्पों के सूखने से लोग पेयजल के लिए जूझ रहे हैं।कई पंचायतों में टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है।मैदानी क्षेत्र की कई पेयजल योजनाएं ठीक से जलापूर्ति नही कर पा रही हैं।जल निगम के जिम्मेदार अधिकारी  भ्रामक रिपोर्ट के जरिए शीर्ष अधिकारियों और सरकार को भ्रमित करते हैं। कमोवेश यही हालत विद्युत आपूर्ति की है।ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित कटौती,जले ट्रांसफार्मर को लेकर विभागीय उदासीनता और टुकड़ों में आपूर्ति बड़ी समस्या है। उप मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों का पेंच कसा है। विधान परिषद सदस्य डाँ श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था की खोट पर भी आवाज उठाई है।उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में इसकी व्यवस्था और दुरुस्त की जानी चाहिए और डॉक्टरों की उपलब्धता बनी रहे,तभी गरीब जनता को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बुनियादी शिक्षा की चरमराई ब्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।कहा सरकार ने परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प के साथ छात्रों को हर सहूलियत दी है इसके बावजूद छात्रों का रुझान निजी और कान्वेंट स्कूलों की तरफ बढ़ा है।इस पर गम्भीर चिंतन की जरूरत है। उन्होंने कहा अच्छी शिक्षा से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।उन्होंने नहरों की सफाई और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को वर्षात के पूर्व दुरुस्त करने की बात कही।

Leave a Comment