नवागत मुख्य प्रबंधक दीपक चावला का हुआ जोरदार स्वागत
भारतीय जीवन बीमा निगम की यूनिट 31102 के विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य द्वारा निगम के कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें निगम के कार्यों के विकास पर जोर दिया गया। पटियाला पंजाब से आए नवागत मुख्य प्रबंधक श्री दीपक चावला का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्रम ओढ़ाकर जोरदार स्वागत भी किया गया । इस अवसर पर निवर्तमान प्रबंधक के.एन. रावत भी उपस्थित रहे। सृजना साहित्यिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ० दयाराम मौर्य ‘रत्न’ ने कहा कि निगम के कार्यों के विकास से देश का विकास होता है। उन्होंने अधिक से अधिक बीमा व्यवसाय बढ़ाने की सलाह दी। अम्मा साहब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंद मोहन ओझा ने प्रतापगढ़ शाखा की प्रशंसा की। कहा कि यहां के मुख्य प्रबंधक तथा विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य ने अथक परिश्रम करके देश में प्रमुख स्थान प्राप्त किया है। नवागत मुख्य प्रबंधक दीपक चावला ने निगम की नई योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक सुशील कुमार त्रिपाठी एवं आनन्द पाण्डेय व गौरव सिंह भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में अभिकर्ता और ग्राहकों की भी उपस्थिति रही।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































