कमजोर बूथ पर ए बी सी कैटेगरी बनाकर अभी से करें मेहनत : महेश चंद्र श्रीवास्तव*
मिशन- 2024 की तैयारी को लेकर 31 जुलाई तक चलेगा बूथ सशक्तिकरण अभियान*
प्रतापगढ़। मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 की तैयारी को लेकर 31 जुलाई तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगी। आज प्रतापगढ़ लोकसभा का बूथ शक्तिकरण अभियान को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि संगम लाल गुप्ता सांसद प्रतापगढ़ माननीय विधायक सदर राजेंद्र मौर्य जी जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी और अध्यक्षता हरिओम मिश्र एवं संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिन बूथों पर हम विधानसभा के चुनावों में कमजोर रहे हैं। हमें उन बूथों पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कुछ बूथ अभी भी ऐसे हैं जहां हमें थोड़ी ज्यादा मेहनत करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने कहा हर विधानसभा क्षेत्र से ऐसे बूथ खोजें जिन पर पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्ही बूथों पर काम करके उन्हें मजबूत करना है।बूथों को सी ग्रेड से ए और बी ग्रेड में लाना है।उन्होंने बताया कि 1 जून से 10 जून तक सांसद व विधायकगण कमजोर बूथों का सत्यापन करेंगे। स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। भाजपा प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि 15 जून से 31 जुलाई तक 2 चरणों में चलने वाले अभियान में प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 30 और हर विधानसभा में 10 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की टीम का गठन किया गया है। बूथ कार्यशाला में एलईडी स्क्रीन पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को दिखाया बूथ सशक्तिकरण के टिप्स दिया गया इसमें प्रमुख कार्यकर्ता जिसमे आशीष श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, छोटे सरकार, प्रतिभा सिंह, विद्या सागर पूनम इंसान, विजय मिश्र जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, सुशीला सरोज, नवीन सिंह अशोक सरोज देवेश त्रिपाठी, पंकज सिंह आईटी, गुड्डू पांडे सहित सभी उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































