निसंदेह हम वो भाग्य शाली लोग हैं जो सत्ता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे हैं – कृष्णा पटेल
आज समूचा समाज मँहगाई और बेरोजगारी में बुरी तरह से जकड़ा है – कृष्णा पटेल
🔔 यह भी पढ़ें...
जितना बीजेपी ऊपर उठी उतना ही इस देश का आम आदमी नीचे गिरता चला गया और लगातार गिरता ही जा रहा है – पल्लवी पटेल
लोकमित्र ब्यूरो
लखनऊ । अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय, प्रान्तीय, मण्डल, जिला कार्य समिति की संयुक्त बैठक मंगलवार को दारूल शफा कामन हाल (ए ब्लाक) लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 सी.एल. पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल उपस्थित रहीं।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हुयेे कहा कि आज समाज में इतनी विषमता, विपन्नता, बेरोजगारी फैली हुई है। शोषण चरम पर है फिर चाहे वह शोषण आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक ही क्यों ना हो। यह सही है कि आज इन परिस्थितियों से लड़ने के लिए हमारे बीच शाहूजी, फूले, पेरियार, बाबा साहेब, लोहिया, जेपी, काँशीराम, डॉ0 सोनेलाल पटेल मौजूद नहीं है और यह अभाव हमारे संघर्ष हमारी चुनौतियों को निसंदेह बढ़ा देता है किंतु यह हमारा सौभाग्य है कि हमें हमारे पुरखों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का अवसर मिलना है निसंदेह हम वो भाग्य शाली लोग हैं जो सत्ता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे हैं। इसलिए मैंने कहा था कि हम साहू जी, फूले, पेरियार, बाबा साहब, लोहिया, जेपी, काँशीराम, डॉ0 सोनेलाल पटेल के मिशन के उत्तराधिकारी हैं।
आज वह किसान, मजदूर, महिला, हर वह आदमी जो मेहनत करके रोटी कमाता खाता है वह सभी जिस समस्या से जूझ रहे हैं यह सारी वहीं समस्याएं हैं। जिनको उठाकर बीजेपी सत्ता में आई तभी से इन सारी समस्याओं में बेतहाशा वृद्धि हुई पिछले 8 वर्षों में बीजेपी की लोकप्रियता में बेतहाशा वृद्धि हुई और उस लोकप्रियता से 4 गुना ज्यादा वृद्धि भूख, गरीबी, बीमारी अशिक्षा, बेरोजगारी, जाति, भेदभाव, शोषण में हुई।

पल्लवी पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि जितना बीजेपी ऊपर उठी उतना ही इस देश का आम आदमी नीचे गिरता चला गया और लगातार गिरता ही जा रहा है। भूख, गरीबी, बीमारी, बेरोजगारी, गैर बराबरी, जातीय भेदभाव, आर्थिक लूट के दलदल में फंसता ही जा रहा है।
राजनैतिक जुमलेबाजी का कुचक्र रचा गया, इस देश के भोले भाले आम जनों के साथ षड्यंत्र हुआ जो मालिक है जो बहुजन है वह अंधेरों में धकेल दिए गए और चंद मुट्ठी भर पूंजीपतियों को मालिक बना दिया गया। मैं कहना चाहती हूं कि पूर्णिमा में तो केवल एक चांद चमकता है लेकिन अमावस अनगिनत तारों की झिलमिल आहट से रोशन होती है और वही आकाश की सार्थकता है। एक आदमी की उन्नति तरक्की सरकार का लक्ष्य नहीं हो सकता है, सरकार का अनिवार्य लक्षण कर्तव्य तो बहुजन हिताय ही हो सकता है।

आज समूचा समाज मँहगाई और बेरोजगारी में बुरी तरह से जकड़ा हुआ है और मैं जिस मँहगाई की बात कर रही हूँ वो बनायी गई है ताकि हमारे धन की लूट की जा सकें। मैं आपको एक उदाहरण से समझाती हूँ ‘‘कि हम जितना भी कमाते हैं अगर उससे ज्यादा खर्चा दैनिक जीवन में हो जाये’’ तो इसका मतलब है कि आर्थिक लूट हो रही है। हालात ये है कि देश में 50 से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार हैं सिर्फ 10 लोगों के पास सुविधा युक्त जीवन है बाकी 90 लोग हर तरह की समस्याओं के दल दल में फसा हुआ है।
ऐसी ही बेरोजगारी की समस्या है यह महत्त्व पूर्ण इसलिये भी है कि बेरोजगारी का सीधा संबंध युवाओं से हैं और युवाओं को सीधा जोड़ना होगा इस मुद्दे से जैसा कि लोहिया कहते थे कि ‘‘संघर्ष तो युवा ही करते हैं, और युवाओं को संघर्ष करना भी चाहिये’’।
डॉ० पटेल के दल और मिशन के कार्यकर्ता होने के नाते हमें इन बातों के लिये निरंतर संघर्ष करना है, हमें सरकार की आँखों में आँखें डालकर पूछना है कि उनके वायदों का क्या हुआ और सरकार को सचेत भी करना होगा कि अंसतोष ही अराजकता को जन्म देता है।
हमारी लड़ाई बड़ी है आप सभी का साथ मुझे ताकत देता है। हमें मिलकर रहना होगा। तभी हम अपने लक्ष्य को पा सकेंगें।
हम सही रास्ते पर है- हमें मिलने वाला जन समर्थन भी बढ़ रहा है। लोग हम पर विश्वास कर रहे इसका प्रमाण है कि मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में हमारे प्रत्याशी 74 हजार वोट हासिल किये। हमारे प्रयासों के परिणाम उत्साहवर्धक है। हमें अपने लक्ष्य को चरण बद्ध तरीके एवं समय सीमा तय करके हासिल करना होगा।
अन्त में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यशःकायी डाॅ0 सोनेलाल पटेल जी के जंयती समारोह को 2 जुलाई को लखनऊ में मनाया जाएगा एवं कैडर प्रशिक्षण पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित करने के लिए कहा।
बैठक में विधायक डाॅ0 पल्लवी पटेल, पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल, महेन्द्र सिंह पटेल, स्वामी नाथ पटेल, अजय पटेल, डाॅ0 सी0 एल0 पटेल, विनोद कसेरा, दिलीप पटेल, मो0 इश्तियाक, जयकरन पटेल, सहित मण्डल व जिलाध्यक्षों ने सम्बोधित किया।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें





































































