V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डॉ. आम्बेडकर जयंती पर बच्चों में कॉपी पेंसिल टॉफी का हुआ वितरण

अयोध्या। मां शांति सेवा फाउंडेशन कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी के 131वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल गोविंद असि. प्रो.साकेत महाविद्यालय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ.बाल गोविंद, संरक्षक बसंत राम, अध्यक्ष नेहा कुमारी एवं सदस्यगण ने संयुक्त रुप से बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया और सभी ने कैंडल जलाकर नमन करते हुए जन्मदिन मनाया। संस्था द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों में शिक्षा जागरूकता के लिए कॉपी पेंसिल और टॉफी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि बाल गोविंद जी ने कहा डा.आम्बेडकर जी ने संविधान में सभी के अधिकार के लिए आवाज बुलंद की है हर व्यक्ति को अपने घरों में धार्मिक पुस्तक के साथ पवित्र संविधान की भी पुस्तक रखनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बसंत राम ने कहा आम्बेडकर जी के विचारों और संविधान मे दिए गए निर्देशों पर चला जाए तो कोई भी व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित नहीं होगा आज बाबा साहब का जन्म दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। उनकी सोच थी जो पढेगा वह बढ़ेगा इसी को देखते हुए बच्चों में कॉपी पेंसिल वितरण किया गया। अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी ने कहा डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर ने महिलाओं के अधिकार के लिए  जीवन भर लड़ाई लड़ी महापुरुषो को याद करने से आत्म बल मिलता है। कार्यक्रम में डॉ विनय प्रकाश मौर्य, श्रीमती शांति देवी, सुबोध श्रीवास्तव, सुधीर कुमार गौड़, आरती देवी, अभिषेक कुमार, सूरज चौधरी, प्रांजली चौधरी, इंद्रजीत ,राम सुरेश शास्त्री, सहित नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। मां शांति सेवा फाउंडेशन कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी के 131वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल गोविंद असि. प्रो.साकेत महाविद्यालय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ.बाल गोविंद, संरक्षक बसंत राम, अध्यक्ष नेहा कुमारी एवं सदस्यगण ने संयुक्त रुप से बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया और सभी ने कैंडल जलाकर नमन करते हुए जन्मदिन मनाया। संस्था द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों में शिक्षा जागरूकता के लिए कॉपी पेंसिल और टॉफी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि बाल गोविंद जी ने कहा डा.आम्बेडकर जी ने संविधान में सभी के अधिकार के लिए आवाज बुलंद की है हर व्यक्ति को अपने घरों में धार्मिक पुस्तक के साथ पवित्र संविधान की भी पुस्तक रखनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बसंत राम ने कहा आम्बेडकर जी के विचारों और संविधान मे दिए गए निर्देशों पर चला जाए तो कोई भी व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित नहीं होगा आज बाबा साहब का जन्म दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। उनकी सोच थी जो पढेगा वह बढ़ेगा इसी को देखते हुए बच्चों में कॉपी पेंसिल वितरण किया गया। अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी ने कहा डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर ने महिलाओं के अधिकार के लिए  जीवन भर लड़ाई लड़ी महापुरुषो को याद करने से आत्म बल मिलता है। कार्यक्रम में डॉ विनय प्रकाश मौर्य, श्रीमती शांति देवी, सुबोध श्रीवास्तव, सुधीर कुमार गौड़, आरती देवी, अभिषेक कुमार, सूरज चौधरी, प्रांजली चौधरी, इंद्रजीत ,राम सुरेश शास्त्री, सहित नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment