V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाबासाहब की जयंती पर निकली शोभायात्रा

अनुयाइयों ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प बाइक जुलूस के साथ किया गया क्षेत्र भ्रमण
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुआईयों ने क्षेत्र में जुलूस निकाल कर बड़े ही उत्साह के साथ उनकी जयंती मनाई है। नगर पंचायत सिरसा में बाबासाहब की 131 वीं जयंती पर कार्यक्रम के जरिए उनके जीवन दर्शन और समाज के लिए किए गए संघर्षों पर चर्चा की गई।  नगर पंचायत सिरसा से आनंद जैसल के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकाल कर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। नीले झंडे और डॉ भीमराव के कटआउट के साथ बाइक रैली में शामिल लोगों ने बाबा साहब के जयकारे लगाए। रैली की शुरुआत नगर पंचायत सिरसा से की गई और रामनगर, दीघिया,मांडा, आंधी , उरूवा होते हुए मेजा रोड पहुंची। यहां रैली में उत्साह देखा गया और बाबासाहब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए समर्थक झूमते रहे।मेजारोड बाजार में  रैली पहुंची तो युवाओं द्वारा बाबा साहबअंबेडकर के कटआउट के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए युवाओं ने समूचे बाजार में पदयात्रा की। इस दौरान युवाओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।  मौके पर मनीष गौतम, त्रिपाल आजाद, मनोज गोयल, कुलदीप यादव, मिथिलेश गौतम, सम्राट अंकुर, अवधेश गौतम, नीरज वर्मा, विक्की गौतम, सुशील कुमार, पंचम लाल निषाद, अवनीश कुमार, कमलेश कुमार सहित सैकड़ों भीम सेना से जुड़े लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अनुयाइयों ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प बाइक जुलूस के साथ किया गया क्षेत्र भ्रमण
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुआईयों ने क्षेत्र में जुलूस निकाल कर बड़े ही उत्साह के साथ उनकी जयंती मनाई है। नगर पंचायत सिरसा में बाबासाहब की 131 वीं जयंती पर कार्यक्रम के जरिए उनके जीवन दर्शन और समाज के लिए किए गए संघर्षों पर चर्चा की गई।  नगर पंचायत सिरसा से आनंद जैसल के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकाल कर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। नीले झंडे और डॉ भीमराव के कटआउट के साथ बाइक रैली में शामिल लोगों ने बाबा साहब के जयकारे लगाए। रैली की शुरुआत नगर पंचायत सिरसा से की गई और रामनगर, दीघिया,मांडा, आंधी , उरूवा होते हुए मेजा रोड पहुंची। यहां रैली में उत्साह देखा गया और बाबासाहब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए समर्थक झूमते रहे।मेजारोड बाजार में  रैली पहुंची तो युवाओं द्वारा बाबा साहबअंबेडकर के कटआउट के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए युवाओं ने समूचे बाजार में पदयात्रा की। इस दौरान युवाओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।  मौके पर मनीष गौतम, त्रिपाल आजाद, मनोज गोयल, कुलदीप यादव, मिथिलेश गौतम, सम्राट अंकुर, अवधेश गौतम, नीरज वर्मा, विक्की गौतम, सुशील कुमार, पंचम लाल निषाद, अवनीश कुमार, कमलेश कुमार सहित सैकड़ों भीम सेना से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment