लगातार कोरांव में किसानों की फसल पर बना हुआ है आग का कहर
कोरांव (क्षेत्रीय संवाददाता)। तहसील कोरांव के भगेसर गांव मे लगभग दो बजे के करीब शार्ट सर्किट से आग लगने पर सैकड़ों बीघे का गेहूं जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रामधनी पुत्र रामचंद्र, भोलानाथ पुत्र रामलाल, रमेश पुत्र जंगी लाल, अतुल पुत्र चौधरी, हरिहर पुत्र रामविलास आदि किसानों का गेहूं के फसल के साथ साथ एक गरीब का छप्पर भी जलकर राख हो गया जिसमें वह अनाज रखा हुआ था वह सब भी जलकर नष्ट हो गया। शार्ट सर्किट की चिंगारी जैसे ही खेत के सूखे गेहूं पर पड़ी उसे आग के शोले में तब्दील होते देर नहीं लगी और जब तक ग्रामीणों द्वारा इकट्ठा होकर आग बुझाने की कोशिश की जाती तब तक सैकड़ों बीघे फसल जलकर राख में तब्दील हो गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई किंतु हमेशा की तरह घंटों देर से पहुंची दमकल की गाड़ी किसानों के लाखों का नुकसान होने से नहीं बचा सकी। बताते चलें कि लगातार हफ्तों से आग का कहर ऐसे कोरांव क्षेत्र के किसानों पर टूट रही है जैसे कोई ईश्वर का भेजा हुआ दूत। प्रतिदिन किसी न किसी गांव में वह चाहे शार्ट सर्किट की वजह से या किसी अन्य संदिग्ध अवस्था में आग लगने से क्षेत्रीय किसानों का लाखों से ज्यादा की फसल जलकर खाक हो गई। ऐसी विषम परिस्थिति से जिन किसानों की फसल अभी खेत में ही पड़ी हुई है उसे कहीं न कहीं भय भी बना हुआ है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































