लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक कम्प्यूटर की कोचिंग करने के बाद घर लौट रहा था। पहले से घात लगाकर बैठे युवकों ने उसे सरेराह रोक लिया। इसके बाद पिटाई करते हुए मोबाइल छीन लिया। मडूकी निवासी अक्षय कुमार प्रतियोगी छात्र है। इन दिनों वह मंझनपुर में कम्प्यूटर की कोचिंग करता है। सोमवार की शाम वह कोचिंग से घर लौट रहा था। बताया कि खोरा गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे युवकों ने उसे सरेराह रोक लिया। इसके बाद पिटाई करते हुए मोबाइल छीन लिया। आरोपित युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंचे युवक ने आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख शुक्रवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें