V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंजिश में विधवा को जलते अलाव में धकेला विरोध करने पर पीटा, दी जानलेवा धमकी

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव नारायनपुर में रंजिशन पड़ोसी ने विधवा महिला को जलते अलाव में धकेलकर झुलसा दिया। इसका विरोध करने पर उसकी पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामले में आरोपी दम्पत्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। नारायनपुर गांव निवासिनी विधवा गीता देवी पत्नी स्व. सुरेश शनिवार शाम करीब 7 बजे घर के दरवाजे पर बैठकर अलाव ताप रही थी। उसी समय गांव निवासी शेर बहादुर अपनी पत्नी रजनी के साथ रंजिशन उसके दरवाजे पर पहुंचा। साथ ही गीता देवी को जलते अलाव में धकेल दिया। इससे वह झुलस गई तथा शोर मचाने लगी। आरोप है कि हमलावर दम्पत्ति ने पहले उसकी पिटाई की। साथ ही गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद उसने अस्पताल जाकर अपना इलाज कराने के साथ ही पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दम्पत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा मामले की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव नारायनपुर में रंजिशन पड़ोसी ने विधवा महिला को जलते अलाव में धकेलकर झुलसा दिया। इसका विरोध करने पर उसकी पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामले में आरोपी दम्पत्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। नारायनपुर गांव निवासिनी विधवा गीता देवी पत्नी स्व. सुरेश शनिवार शाम करीब 7 बजे घर के दरवाजे पर बैठकर अलाव ताप रही थी। उसी समय गांव निवासी शेर बहादुर अपनी पत्नी रजनी के साथ रंजिशन उसके दरवाजे पर पहुंचा। साथ ही गीता देवी को जलते अलाव में धकेल दिया। इससे वह झुलस गई तथा शोर मचाने लगी। आरोप है कि हमलावर दम्पत्ति ने पहले उसकी पिटाई की। साथ ही गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद उसने अस्पताल जाकर अपना इलाज कराने के साथ ही पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दम्पत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment