V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने विधानसभा प्रभारी किया मनोनीत

अयोध्या । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने फैजाबाद अंबेडकरनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया है । सभी प्रभारी गण अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार संचालन समिति का गठन करेंगे ।मनोनीत किए गए प्रभारियों में मिल्कीपुर विधानसभा विधायक पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद गोसाईगंज विधानसभा विधायक अभय सिंह अयोध्या विधानसभा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन रुदौली विधानसभा पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव बीकापुर विधानसभा हाजी फिरोज खान गब्बर बनाए गए हैं । सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारी से विधान परिषद के प्रत्याशी हीरालाल यादव को जिताने के लिए ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य व सभासद पार्षद से मिलकर प्रत्याशी को जिताने के लिए समर्थन मांगने का आग्रह किया । सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि 23 मार्च को महान समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया का 112 जन्मदिन पार्टी कार्यालय गुलाब बाड़ी पर मनाया जाएगा प्रातः 9 बजे चौक स्थित लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा । तदुपरांत 12 बजे पार्टी कार्यालय पर लोहिया के विचार आज के संदर्भ में विषय पर गोष्ठी होगी ।   24 मार्च को समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत किया जाएगा और विधान परिषद के प्रत्याशी हीरालाल यादव को जिताने की रणनीति पर विचार किया जाएगा ।पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उक्त कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने फैजाबाद अंबेडकरनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया है । सभी प्रभारी गण अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार संचालन समिति का गठन करेंगे ।मनोनीत किए गए प्रभारियों में मिल्कीपुर विधानसभा विधायक पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद गोसाईगंज विधानसभा विधायक अभय सिंह अयोध्या विधानसभा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन रुदौली विधानसभा पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव बीकापुर विधानसभा हाजी फिरोज खान गब्बर बनाए गए हैं । सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारी से विधान परिषद के प्रत्याशी हीरालाल यादव को जिताने के लिए ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य व सभासद पार्षद से मिलकर प्रत्याशी को जिताने के लिए समर्थन मांगने का आग्रह किया । सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि 23 मार्च को महान समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया का 112 जन्मदिन पार्टी कार्यालय गुलाब बाड़ी पर मनाया जाएगा प्रातः 9 बजे चौक स्थित लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा । तदुपरांत 12 बजे पार्टी कार्यालय पर लोहिया के विचार आज के संदर्भ में विषय पर गोष्ठी होगी ।   24 मार्च को समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत किया जाएगा और विधान परिषद के प्रत्याशी हीरालाल यादव को जिताने की रणनीति पर विचार किया जाएगा ।पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उक्त कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ।

Leave a Comment