धाम व धाम से जुडी सम्पूर्ण सार्वजनिक व सरकारी भूमि के सीमांकन की जिला प्रशासन से हुई मांग
8 माह से अवरुद्ध पर्यटन विकास कार्यो व वेलनेश सेंटर के निर्माण कार्यो को शीघ्र काराये जाने पर जोर शोर से हुई चर्चा
धाम परिसर मे विशाल राष्ट्र ध्वज की स्थापना हेतु जन प्रतिनिधियो व सरकार को आग्रह पत्र भेजने का हुआ निर्णय
भयहरणनाथ धाम I प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम मे नव गठित प्रबंध समिति की बैठक प्रशासानिक कार्यालय मे हुई . बैठक मे सदस्यो ने धाम व धाम से जुडे सभी प्राचीन सार्वजनिक व सरकारी भूमि को व्यापक जनहित मे सीमांकन कराके धाम की आवश्यकता के अनुरूप जनोपयोगी बनाने की जिला प्रशासान से मांग हुई . साथ ही गत 8 माह से अवरुद्ध पर्यटन विभाग के विकास कार्यो व स्वास्थ्य विभाग के प्रस्तावित वेलनेश सेंटर के निर्माण कार्यो को शीघ्र काराये जाने पर जोर शोर से हुई चर्चा के बाद तय हुआ की व्यापक जनहित मे धाम पर सरकारी भूमि पर सरकारी विकास कार्यो को जल्द से जल्द कराया जाये . भयहरण नाथ धाम के अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल की अध्यक्षता मे हुई बैठक का संचालन व संयोजन धाम के महासचिव समाज शेखर ने किया . बैठक की शुरुवात मे ही समाज शेखर ने सभी नव निर्वाचित सदस्यो व पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अभी तक की प्रगति से सभी को अवगत कराया . बैठक मे कार्य समिति सदस्य राजेश मिश्र ने धाम परिसर मे राष्ट्र धर्म की मजबूती हेतु विशाल राष्ट्र ध्वज की स्थापना हेतु मांग करते हुए कहा की इस सम्बंध मे पिछले वर्ष ततकालीन विधायक ने पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा था जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हो सकी . सर्व सम्मति से जनप्रतिनिधियो व सरकार को आग्रह पत्र भेजने का निर्णय हुआ . वहीं सदस्यो ने शिवगंगा तालाब व बकुलाही नदी के सामने पक्का घाट बनाने पर जोर दिया जिस पर तय हुआ की पर्यटन व अन्य सम्बंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाये . अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल ने ‘भयहरण नाथ ऋषिकुलम’ संस्कृत आवासीय विद्यालय की कार्य योजना प्रस्तुत की . तय हुआ की धाम परिसर मे स्थित प्रजापती धार्मशाला मे अप्रेल माह से जन सहयोग व लोक भागीदारी से प्रारम्भ होगा . ज़िसमे प्रारम्भ मे 10 बच्चो को प्रवेश दिया जायेगा . बैठक मे प्रमुख रुप से राज नारायण मिश्र , बाबन सिंह , लाल जी सिंह , राजीव नायान मिश्र , जय प्रकाश सिंह , बटुक अग्रहरी , डा अमर बहादुर सिंह , अभय द्विवेदी , निखिलेश द्विवेदी , प्रभात कुमार मिश्र , शुरेन्द्र सिंह , प्रभाकर पांडेय , भोला यादव , राज कुमार मिश्र आदि ने सहभागिता की .



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































