V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बच्चों ने अबीर गुलाल के साथ जमकर खेली होली

अयोध्या। विकासखंड हैरिंग्टनगंज अंतर्गत गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। होली के अवकाश से पूर्व अध्यापकों के दिशा निर्देश में उत्साहित बच्चों ने अबीर गुलाल के साथ जमकर होली खेली। प्रबंधक उमाशंकर शुक्ल ने कहा कि होली का पर्व हमारे जीवन से भेदभाव एवं ऊंच-नीच की भावना को दूर करने के साथ-साथ एकात्मता का संदेश देता है। इससे पूर्व बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के लिए गुड लक एवं फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। उप प्रबंधक रमाशंकर शुक्ल और प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडेय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ साथ उपस्थित बच्चों को अपने अभिभावकों की देखरेख में ही होली खेलने की नसीहत दी। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी प्रभा शंकर शुक्ल, रामसूरत तिवारी, हंसराज यादव, राज मिश्रा, नीलम, गुड़िया आदि की प्रमुख उपस्थिति रही ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। विकासखंड हैरिंग्टनगंज अंतर्गत गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। होली के अवकाश से पूर्व अध्यापकों के दिशा निर्देश में उत्साहित बच्चों ने अबीर गुलाल के साथ जमकर होली खेली। प्रबंधक उमाशंकर शुक्ल ने कहा कि होली का पर्व हमारे जीवन से भेदभाव एवं ऊंच-नीच की भावना को दूर करने के साथ-साथ एकात्मता का संदेश देता है। इससे पूर्व बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के लिए गुड लक एवं फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। उप प्रबंधक रमाशंकर शुक्ल और प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडेय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ साथ उपस्थित बच्चों को अपने अभिभावकों की देखरेख में ही होली खेलने की नसीहत दी। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी प्रभा शंकर शुक्ल, रामसूरत तिवारी, हंसराज यादव, राज मिश्रा, नीलम, गुड़िया आदि की प्रमुख उपस्थिति रही ।

Leave a Comment