प्रयागराज। आगामी शुक्रवार को जहाँ एक तरफ रंगों की बौछार से लोग सराबोर रहेंगे वहीं देर शाम से क़ब्रिस्तानों मे पुरखों की क़बरें मोमबत्ती की रौशनी की छटा बिखेरती नज़र आएँगी।यह अनुठा संगम भारतीय संस्कृति की पहचान है। भारत मे जहाँ लोग एक दूसरे के पर्व मे बराबर से शरीक रहते हैं। ऐसे मे होली भी शुक्रवार को पड़ रही है और शबेबारात भी। बृहस्पतिवार को होलिका दहन के उपरान्त होली के पर्व को लेकर तरहा तरहा की पिचकारी और रंगों की खरीद फरोख्त ठर रहे हैं वही इसलामिक महिने शाबान की चौदह तारीख को मुस्लिम समुदाय अपने पुरखों की याद मनाने की तय्यारी मे मशग़ूल है। क़ब्रिस्तानों की साफ सफाई के साथ पुरखों की क़बरों पर मिट्टी चढ़वाने और टूटी क़बरों को दूरुस्त करवाने मे लगा हुआ है। धार्मिक व सामाजिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के अनुसार यह पहला अवसर है जब एक ही दिन रंगों का पर्व और शबेबारात एक साथ पड़ रही है।रंगो की फूवार बन्द होने के बाद लोग अपने हिन्दू भाईयो के घरो मे जहाँ गुझिया पापड़ खाने के साथ होली की बधाई देते दिखेंगे वहीं शाम होते ही घरों मे हलवे और खाने पर पुरखों की नज़रो नियाज़ कराने के बाद क़ब्रिस्तानों मे अपने मरहूमीन की मग़फिरत को हाँथ बलन्द कर दूआ भी मांगेगे। अस्करी ने शासन प्रशासन से निर्बाध पानी और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ मुस्लिम बहुल्य इलाक़ो की मस्जिदों इबादतगाहों इमामबाड़ों दरगाहों व क़ब्रिस्तानों के आस पास समुचित प्रकाश व्यवस्था साफ सफाई व चूने के छिड़काव की मांग की। चकिया क़ब्रिस्तान कमेटी के पूर्व सदस्य शाहिद अब्बास रिज़वी, हसनी हुसैनी फाउंडेशन के सद्र वज़ीर खान, शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी के सद्र अधिवक्ता किताब अली सहित अनेको तन्ज़ीमों व अन्जुमनो के सदस्यों ने होली और शबेबारात के मौक़े पर सभी से गंगा जमुनी तहज़ीब और भारतीय संस्कृति की खातिर सौहार्द के साथ दोनो पर्वों को मनाने तथा आपसी भाईचारा क़ायम रखने की अपील की है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

शुक्रवार को देश भर मे दिखेगा भारतीय संस्कृति का अनुठा संगमः अस्करी
प्रयागराज। आगामी शुक्रवार को जहाँ एक तरफ रंगों की बौछार से लोग सराबोर रहेंगे वहीं देर शाम से क़ब्रिस्तानों मे पुरखों की क़बरें मोमबत्ती की रौशनी की छटा बिखेरती नज़र आएँगी।यह अनुठा संगम भारतीय संस्कृति की पहचान है। भारत मे जहाँ लोग एक दूसरे के पर्व मे बराबर से शरीक रहते हैं। ऐसे मे होली भी शुक्रवार को पड़ रही है और शबेबारात भी। बृहस्पतिवार को होलिका दहन के उपरान्त होली के पर्व को लेकर तरहा तरहा की पिचकारी और रंगों की खरीद फरोख्त ठर रहे हैं वही इसलामिक महिने शाबान की चौदह तारीख को मुस्लिम समुदाय अपने पुरखों की याद मनाने की तय्यारी मे मशग़ूल है। क़ब्रिस्तानों की साफ सफाई के साथ पुरखों की क़बरों पर मिट्टी चढ़वाने और टूटी क़बरों को दूरुस्त करवाने मे लगा हुआ है। धार्मिक व सामाजिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के अनुसार यह पहला अवसर है जब एक ही दिन रंगों का पर्व और शबेबारात एक साथ पड़ रही है।रंगो की फूवार बन्द होने के बाद लोग अपने हिन्दू भाईयो के घरो मे जहाँ गुझिया पापड़ खाने के साथ होली की बधाई देते दिखेंगे वहीं शाम होते ही घरों मे हलवे और खाने पर पुरखों की नज़रो नियाज़ कराने के बाद क़ब्रिस्तानों मे अपने मरहूमीन की मग़फिरत को हाँथ बलन्द कर दूआ भी मांगेगे। अस्करी ने शासन प्रशासन से निर्बाध पानी और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ मुस्लिम बहुल्य इलाक़ो की मस्जिदों इबादतगाहों इमामबाड़ों दरगाहों व क़ब्रिस्तानों के आस पास समुचित प्रकाश व्यवस्था साफ सफाई व चूने के छिड़काव की मांग की। चकिया क़ब्रिस्तान कमेटी के पूर्व सदस्य शाहिद अब्बास रिज़वी, हसनी हुसैनी फाउंडेशन के सद्र वज़ीर खान, शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी के सद्र अधिवक्ता किताब अली सहित अनेको तन्ज़ीमों व अन्जुमनो के सदस्यों ने होली और शबेबारात के मौक़े पर सभी से गंगा जमुनी तहज़ीब और भारतीय संस्कृति की खातिर सौहार्द के साथ दोनो पर्वों को मनाने तथा आपसी भाईचारा क़ायम रखने की अपील की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें