प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार व राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रयागराज जिले के समस्त 600 लेखपालों को 50-50 प्रशिक्षु के रूप में आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण व जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार सागर ने बताया कि सरकार की समस्त योजनाओं के निर्वहन में लेखपालों की विशेष भूमिका रहती है। लेखपालों को सरकार की योजनाओं का “प्रथम प्रत्योत्तरदाता” मानते हुए विषम परिस्थितियों में आपदा से निपटने के लिए शासन द्वारा प्रदेश भर के लेखपालों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में आपदा प्रशिक्षण का प्रबंध जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला ग्राम विकास संस्थान व महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्यक्ष, राज्य ग्राम विकास संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित कराया गया । जिसमें लेखपाल संवर्ग को चक्रवात, भूकंप, बाढ़ व अन्य आपदाओं से निपटने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के संपूर्ण होने पर समस्त लेखपालों को जिला प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र, बैग व आपदा से संबंधित सभी जानकारी को पेन ड्राइव में संकलित कर लेखपालों को वितरण किया गया। श्री सागर ने बताया कि इस प्रशिक्षण से लेखपाल संवर्ग का दायित्व समाज के प्रति और अधिक बढ़ जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले में विभिन्न 8 तहसीलों से मुख्य रूप से बालकृष्ण दुबे, रामकुमार वर्मा, मोहम्मद साजिद, आकांक्षा, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार, संदीप प्रजापति, फकरे आलम, गुलाम रसूल, नवीन सोनकर, अंकित कुशवाहा, विनोद कुमार, राजेंद्र शुक्ला प्रमुख रूप से रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

लेखपालों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार व राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रयागराज जिले के समस्त 600 लेखपालों को 50-50 प्रशिक्षु के रूप में आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण व जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार सागर ने बताया कि सरकार की समस्त योजनाओं के निर्वहन में लेखपालों की विशेष भूमिका रहती है। लेखपालों को सरकार की योजनाओं का “प्रथम प्रत्योत्तरदाता” मानते हुए विषम परिस्थितियों में आपदा से निपटने के लिए शासन द्वारा प्रदेश भर के लेखपालों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में आपदा प्रशिक्षण का प्रबंध जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला ग्राम विकास संस्थान व महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्यक्ष, राज्य ग्राम विकास संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित कराया गया । जिसमें लेखपाल संवर्ग को चक्रवात, भूकंप, बाढ़ व अन्य आपदाओं से निपटने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के संपूर्ण होने पर समस्त लेखपालों को जिला प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र, बैग व आपदा से संबंधित सभी जानकारी को पेन ड्राइव में संकलित कर लेखपालों को वितरण किया गया। श्री सागर ने बताया कि इस प्रशिक्षण से लेखपाल संवर्ग का दायित्व समाज के प्रति और अधिक बढ़ जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले में विभिन्न 8 तहसीलों से मुख्य रूप से बालकृष्ण दुबे, रामकुमार वर्मा, मोहम्मद साजिद, आकांक्षा, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार, संदीप प्रजापति, फकरे आलम, गुलाम रसूल, नवीन सोनकर, अंकित कुशवाहा, विनोद कुमार, राजेंद्र शुक्ला प्रमुख रूप से रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें