रामपुर खास मे कांग्रेस की हर चक्र मे जीत के साथ मोना के मतों मे ईवीएम व पोस्टल मतों की रिकार्ड बढोत्तरी ने हैट्रिक जीत की बढ़ाई चमक
लालगंज, प्रतापगढ़। यूपी विधानसभा के 2022 के रामपुर खास के नतीजे जिस तरह से क्षेत्र के हर छोर से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना की जीत के आंकडो की भी बाजी मारी है। उससे राजनैतिक आकलन भी साफ परिदृश्य मे उभर आया है कि रामपुर खास मे प्रमोद तिवारी का चेहरा जनता के बीच एक अद्भुत, अद्वितीय एवं अपराजेय तथा अति विश्वसनीय नेतृत्व का करिश्माई नेतृत्व है। कांग्रेस के लिए यूपी मे विधानसभा चुनाव के नतीजे किसी भी दृष्टिकोण से मुफीद नही माना जा रहा है। इन विपरीत परिस्थितियों मे रामपुर खास एक ऐसे कांग्रेसी दुर्ग के रूप मे खड़ा नजर आया जिसके किसी भी कोने को भाजपा की लहर का एक भी हथौड़ा भेद नही सका। सत्ताईस चक्र की मतगणना मे हर राउण्ड मे कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की विधायक बेटी आराधना मिश्रा मोना की बढ़त बरकरार रहना प्रमोद तिवारी के विश्वसनीय चेहरे का ही कमाल आंका जा रहा है। रामपुर खास के एक छोर सांगीपुर अठेहा के जरियारी से लेकर दूसरे सीमावर्ती छोर रामपुर-संग्रामगढ़ के धनाटिकरिया तक आराधना मिश्रा मोना की जीत का अंतर लगातार बढ़ता ही गया। वहीं पिछली बार जहां विधायक आराधना मिश्रा मोना को अस्सी हजार नौ सौ अड़तालिस मत मिले थे। वहीं इस बार मतों का अंतराल काफी बढ़त लेते हुए तिरासी हजार छः सौ बावन आ पहुंचा। ईवीएम के इन मतों के अंतराल को पोस्टल बैलेट ने बढोत्तरी करते हुए चौरासी हजार तीन सौ चौतीस तक पहुंचा दिया। निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के नागेश प्रताप सिंह को पन्द्रह हजार से अधिक की करारी मात देने मे कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना को इस बार इक्यावन प्रतिशत से अधिक मत हासिल करने मे शानदार कामयाबी मिल सकी है। वहीं प्रमोद तिवारी की जनता मे विकास तथा हर कदम पर साथ की विश्वसनीयता का ही कमाल है कि रामपुरखास मे बारह बार लगातार जीत का परचम लहराने वाली कांग्रेस को दिग्गज प्रमोद तिवारी तथा आराधना मिश्रा मोना के नाम पर चार हैट्रिक जीत के भी रिकार्ड बनाने का प्रदेश मे दबदबा मिल सका है। प्रमोद की जीत के नाम पर लगातार नौ बार जीत की श्रंृखला मे तीन हैट्रिक का रिकार्ड रामपुर ने बनाया तो आराधना मिश्रा मोना को भी एक ही विधानसभा क्षेत्र मे एक ही चुनाव चिन्ह पर लगातार तीन जीत के जरिए हैट्रिक जीत का रिकार्ड बनाने मे कामयाबी मिली है। रामपुर खास प्रदेश की एक गिनीचुनी विशिष्ट सियासी जमीन इसलिए भी बनाये हुए है कि इसी विधानसभा रामपुर खास को कांग्रेसी दिग्गज प्रमोद तिवारी के नाम गिनीज बुक आफ द वर्ल्ड के भी रिकार्ड बनाने का सेहरा हाथ लग सका है। जीत पर जीत के लगातार करिश्मे के साथ सियासी तस्वीर मे हर जुबान पर प्रमोद तिवारी के विश्वसनीय और काबीलियत भरे अंदाज को ही लोगों की जुबान पर चढ़ा देखा जा रहा है। जीत के जश्न मे कांग्रेसियों का उत्साह चरम पर है तो विपक्ष को खास कर सत्तारूढ़ भाजपा के अंदर खाने को भी यह लगने लगा है कि सिर्फ और सिर्फ प्रमोद तिवारी के नाम को चुनौती देकर रामपुर खास की नब्ज को टस से मस नही किया जा सकता।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































