V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चोरो ने बाइक की डिग्गी तोड़कर दर्जन भर मोबाइल उड़ाए

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत एक कालेज में परीक्षा देने आए छात्रो की बाइक के डिग्गी का लाक तोड़कर करीब दर्जन भर मोबाइल फोन अज्ञात चोरो ने उड़ा दिया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। लालगंज क्षेत्र स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज में आज बीएससी एजी की परीक्षा देने के लिए सैकड़ो छात्र आए थे। छात्रो ने अपनी बाइक लालगंज कोतवाली से करीब 500 मीरट दूर खड़ी किया था। परीक्षा के दौरान अज्ञात चोरो ने करीब 15 मोटर साइकिल की डिग्गी का लाक तोड़ दिया। साथ ही करीब दर्जन भर मोबाइल फोन उठा ले गए। परीक्षा देने के बाद छात्र जब घर जाने के लिए अपनी बाइक के पास पहुंचे तो उसकी डिग्गी का लाक टूटा देख सन्न रह गए। साथ ही डिग्गी में रखा उनका मोबाइल फोन भी गायब था। स्थानीय लोगो का कहना है कि क्षेत्र में इस समय लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। वही पुलिस इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत एक कालेज में परीक्षा देने आए छात्रो की बाइक के डिग्गी का लाक तोड़कर करीब दर्जन भर मोबाइल फोन अज्ञात चोरो ने उड़ा दिया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। लालगंज क्षेत्र स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज में आज बीएससी एजी की परीक्षा देने के लिए सैकड़ो छात्र आए थे। छात्रो ने अपनी बाइक लालगंज कोतवाली से करीब 500 मीरट दूर खड़ी किया था। परीक्षा के दौरान अज्ञात चोरो ने करीब 15 मोटर साइकिल की डिग्गी का लाक तोड़ दिया। साथ ही करीब दर्जन भर मोबाइल फोन उठा ले गए। परीक्षा देने के बाद छात्र जब घर जाने के लिए अपनी बाइक के पास पहुंचे तो उसकी डिग्गी का लाक टूटा देख सन्न रह गए। साथ ही डिग्गी में रखा उनका मोबाइल फोन भी गायब था। स्थानीय लोगो का कहना है कि क्षेत्र में इस समय लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। वही पुलिस इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

Leave a Comment