प्रतापगढ़ I बोर्ड परीक्षा 2022 को शुचिता पूर्ण नकल विहीन पारदर्शिता पूर्ण कुशल ढंग से जनपद प्रतापगढ़ में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के परिसर में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ डॉ सर्वदा नंद के निर्देशन में संपन्न हुई जिसमें शासन द्वारा नामित जिले के लिए नोडल अधिकारी बोर्ड परीक्षा श्री आरपी यादव डिप्टी डायरेक्टर राज्य परियोजना निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं समस्त जनपद के केंद्र स्थापक एवं शाह केंद्र स्थापक एवं परीक्षा से जुड़े हुए महत्वपूर्ण अधिकारी गण शामिल हुए बैठक में बोलते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन पारदर्शिता पूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना है.किसी भी परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी पाए जाने पर या नकल की शिकायत होने पर या पेपर लीक होने की शिकायत पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी.परीक्षार्थियों को परीक्षार्थियों को स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा ने प्रतिभाग कराया जाए.परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन पूर्णतया वर्जित है.उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सभी केंद्र स्थापक पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराएंगे.इस अवसर पर उन्होंने जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया.बैठक के प्रारंभ में जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने जिलाधिकारी महोदय का स्वागत किया और बोर्ड परीक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि सभी केंद्रों पर जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम एवं प्रदेश में स्थापित कंट्रोल रूम से परीक्षा की अवधि में देखा जाएगा और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.इस अवसर पर श्री भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़, सी ओ सदर प्रतापगढ़, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बरहदा प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह,प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज प्रतापगढ़ राजकुमार सिंह,प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज पूरबगांव जटा शंकर यादव,डॉ मोहम्मद अनीस,डॉ राम भानु सिंह,डॉ आम्रपाली द्विवेदी,गरिमा श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव,संतोष मिश्रा,राधेश्याम दुबे ,विनीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे.

उत्तरप्रदेश

शेयर करें