V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

राहगीरो को मिली राहत, दुकानदारो में मचा हड़कम्प
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर की प्रमुख सड़को पर अतिक्रमण के कारण चलना दूभर हो गया है। इसे देख रविवार की शाम पुलिस प्रशासन ने मुनादी करके अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे राहगीरो को जहां राहत मिली। वही दुकानदारो में हड़कम्प मचा रहा। शहर की प्रमुख सड़को पर अतिक्रमण लाइलाज समस्या बन गई है। अतिक्रमण के कारण आए दिन एम्बुलेन्स भी जाम में फंसकर जूझती रहती है। इससे कभी कभी मरीज की हालत अधिक गंभीर हो जाती है। बीते दिनो पुलिस कप्तान भी इसी जाम में फंस गएथे। ऐसे में कप्तान के निर्देशानुसार मकन्द्रूगंज पुलिस चैकी इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने अपने दल बल के साथ शहरी क्षेत्र मेडिकल कालेज से चैक तक मुनादी कर पैदल ही मार्च किया। साथ ही कहा कि दो दिन के अंदर दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सड़क पर फैलाए गए सामान को अंदर कर ले अन्यथा कार्यवाही होगी। इस दौरान सड़क के किनारे लगाए गए फास्ट फूट और अन्य काउण्टर सहित फल एवं सब्जी के ठेले भी हटाए गए। पुलिस की कार्यवाही देखते हुए दुकानदारो ने अपना सामान उठाकर खिसकने में ही भलाई समझी। फल और सब्जियो के ठेले लगाकर जगह जगह अतिक्रमण कर लिया था। पुलिस प्रशासन ने कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा था। वही दूसरे दिन दुकानदार पुनः अपना सामान आगे रख लेते है। इससे अतिक्रमण हटाओ अभियान का कोई प्रभाव नहीं होता है। लोग फिर भी जाम के कारण जूझते रहते है। वही पुलिस द्वारा अचानक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के कारण दुकानदारो में हड़कम्प मचा रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

राहगीरो को मिली राहत, दुकानदारो में मचा हड़कम्प
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर की प्रमुख सड़को पर अतिक्रमण के कारण चलना दूभर हो गया है। इसे देख रविवार की शाम पुलिस प्रशासन ने मुनादी करके अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे राहगीरो को जहां राहत मिली। वही दुकानदारो में हड़कम्प मचा रहा। शहर की प्रमुख सड़को पर अतिक्रमण लाइलाज समस्या बन गई है। अतिक्रमण के कारण आए दिन एम्बुलेन्स भी जाम में फंसकर जूझती रहती है। इससे कभी कभी मरीज की हालत अधिक गंभीर हो जाती है। बीते दिनो पुलिस कप्तान भी इसी जाम में फंस गएथे। ऐसे में कप्तान के निर्देशानुसार मकन्द्रूगंज पुलिस चैकी इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने अपने दल बल के साथ शहरी क्षेत्र मेडिकल कालेज से चैक तक मुनादी कर पैदल ही मार्च किया। साथ ही कहा कि दो दिन के अंदर दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सड़क पर फैलाए गए सामान को अंदर कर ले अन्यथा कार्यवाही होगी। इस दौरान सड़क के किनारे लगाए गए फास्ट फूट और अन्य काउण्टर सहित फल एवं सब्जी के ठेले भी हटाए गए। पुलिस की कार्यवाही देखते हुए दुकानदारो ने अपना सामान उठाकर खिसकने में ही भलाई समझी। फल और सब्जियो के ठेले लगाकर जगह जगह अतिक्रमण कर लिया था। पुलिस प्रशासन ने कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा था। वही दूसरे दिन दुकानदार पुनः अपना सामान आगे रख लेते है। इससे अतिक्रमण हटाओ अभियान का कोई प्रभाव नहीं होता है। लोग फिर भी जाम के कारण जूझते रहते है। वही पुलिस द्वारा अचानक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के कारण दुकानदारो में हड़कम्प मचा रहा।

Leave a Comment