अयोध्या । अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आज निर्माणाधीन रामलला मंदिर का निरीक्षण किया तथा अयोध्या के समग्र विकास हेतु संचालित विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति की एल0एण्ड0टी0 आफिस में मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस महानिरीक्षक के0पी0 सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह एवं विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ सदस्य दिनेश व तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय सहित मंदिर के ट्रस्टियों व परियोजनाओं के सम्बंधित अधिकारियों आदि के साथ समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि सुग्रीव किला से रामलला मंदिर सम्पर्क मार्ग के लिए भूमि प्राप्त हो चुकी है तो मार्ग निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ कर 6 से 8 माह में कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाय। अयोध्या में मल्टीलेबल पार्किंग का 6 स्थानों पर निर्माण होना है, जिसमें से 2 स्थानों पर कार्य प्रारम्भ हो गया है बाकी 4 के लिए भी शीघ्र कार्यवाही की जाय। अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा सुग्रीव किला (पुराना रोडवेज) से रामलला मंदिर हेतु निर्माणाधीन सम्पर्क मार्ग के कार्याे तथा रेलवे स्टेशन अयोध्या, टेढ़ीबाजार चौराहा के पास निर्माणाधीन मल्टीलेबल पार्किंग के कार्य सहित आदि स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने श्री रामलला का भी दर्शन पूजन कर भगवान श्रीराम का आर्शीवाद प्राप्त किया।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

अपर मुख्य सचिव गृह ने रामलला मंदिर व मल्टीलेबल पार्किंग के कार्य का किया निरीक्षण
अयोध्या । अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आज निर्माणाधीन रामलला मंदिर का निरीक्षण किया तथा अयोध्या के समग्र विकास हेतु संचालित विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति की एल0एण्ड0टी0 आफिस में मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस महानिरीक्षक के0पी0 सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह एवं विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ सदस्य दिनेश व तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय सहित मंदिर के ट्रस्टियों व परियोजनाओं के सम्बंधित अधिकारियों आदि के साथ समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि सुग्रीव किला से रामलला मंदिर सम्पर्क मार्ग के लिए भूमि प्राप्त हो चुकी है तो मार्ग निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ कर 6 से 8 माह में कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाय। अयोध्या में मल्टीलेबल पार्किंग का 6 स्थानों पर निर्माण होना है, जिसमें से 2 स्थानों पर कार्य प्रारम्भ हो गया है बाकी 4 के लिए भी शीघ्र कार्यवाही की जाय। अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा सुग्रीव किला (पुराना रोडवेज) से रामलला मंदिर हेतु निर्माणाधीन सम्पर्क मार्ग के कार्याे तथा रेलवे स्टेशन अयोध्या, टेढ़ीबाजार चौराहा के पास निर्माणाधीन मल्टीलेबल पार्किंग के कार्य सहित आदि स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने श्री रामलला का भी दर्शन पूजन कर भगवान श्रीराम का आर्शीवाद प्राप्त किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें