V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एक लाख रुपये के लिए विवाहिता को घर से निकाला

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा के पैगम्बरपुर गांव में ब्याही युवती को ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं हैं। मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। चरवा गौसपुर महगांव गांव की अनीता देवी की शादी साल भर पहले पैगम्बरपुर गांव में बलवंत के साथ हुई है। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल के लोग एक लाख रुपये नकदी की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। पति को बताया तो उसने भी साथ नहीं दिया। वह भी मारपीट करने लगा। दो महीने पहले रात में ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर घर से बेघर कर दिया। किसी तरह वह मायके पहुंची। बेटी पर हुए जुल्म की कहानी सुन परिजन सन्न रह गए। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। इसके बाद भी ससुराली साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा के पैगम्बरपुर गांव में ब्याही युवती को ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं हैं। मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। चरवा गौसपुर महगांव गांव की अनीता देवी की शादी साल भर पहले पैगम्बरपुर गांव में बलवंत के साथ हुई है। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल के लोग एक लाख रुपये नकदी की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। पति को बताया तो उसने भी साथ नहीं दिया। वह भी मारपीट करने लगा। दो महीने पहले रात में ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर घर से बेघर कर दिया। किसी तरह वह मायके पहुंची। बेटी पर हुए जुल्म की कहानी सुन परिजन सन्न रह गए। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। इसके बाद भी ससुराली साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Leave a Comment