Logo

महिलाओं का जहां होता है सम्मान वहां होती है समृद्धि- राजकुमारी रत्ना सिंह

प्रतापगढ़। तेजगढ़ में एक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन समाज सेविका श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएओं ने प्रति भाग किया। उक्त अवसर पर राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व सांसद ने कहा कि समाज में आज महिलाएं अपने बलबूते पर खड़ी होकर एक सशक्त भूमिका निभा रही हैं। इस तरह के आयोजन से समाज में समरसता का संदेश जाता है। हर जाति धर्म वर्ग के लोग एवं गरीब अमीर एक साथ बैठकर के आज यहां पर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और पूजन में भाग ले रहे हैं। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है वह समाज सदैव सुख शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण होता है। आयोजक श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं सुरेंद्र सिंह द्वारा आई हुई महिलाओं को पीत वस्त्र प्रदान किया गया।
श्रीमती दर्शना सिंह अध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश हरिओम मिश्रा जिलाध्यक्ष रघुवंशी जी जिला प्रभारी सिंधुजा मिश्रा धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास शिव प्रकाश मिश्र सेनानी संतोष दुबे पूर्व सभासद विवेक उपाध्याय को अंगवस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। राघवेंद्र शुक्ला राजेश सिंह अभय राज सिंह सुदीप पांडे भूपेश पांडे डी पी इंसान गप्पू तिवारी हरकेश सिंह एडवोकेट संतोष पांडे सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.